Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाराणसी गंज शहीदा मस्जिद विवाद: पाकिस्तान के बयान पर अफजाल अंसारी का जवाब, कहा- भारत के मुसलमान सक्षम हैं

Varanasi Ganj Shaheeda Masjid: काशी रेलवे स्टेशन के पास स्थित गंज शहीदा मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर विवाद गहराता जा रहा है। पाकिस्तान राष्ट्रपति के बयान का सपा सांसद अफजाल अंसारी ने जवाब दिया

  • Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 23, 2026 | 03:56 PM

सांसद अफजाल अंसारी- आसिफ अली जरदारी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Varanasi Ganj Shaheeda Mosque Controversy: वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के पास स्थित गंज शहीदा मस्जिद को खाली कराने के नोटिस के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। रेलवे द्वारा स्टेशन के आधुनिकीकरण और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब परियोजना के तहत मस्जिद परिसर को खाली करने का नोटिस जारी किए जाने के बाद यह मामला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील की

इस विवाद में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई टिप्पणी के बाद नया राजनीतिक मोड़ आ गया। उन्होंने मस्जिद को लेकर चिंता जताते हुए भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील की थी। हालांकि उनके इस बयान पर भारत में ही तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

सांसद अफजाल अंसारी ने दिया जवाब

गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने पाकिस्तान की टिप्पणी को अनावश्यक बताते हुए कहा कि भारत के मुसलमान अपने अधिकारों और धार्मिक स्थलों की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। अफजाल अंसारी ने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और देश की न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा है। ऐसे मामलों में किसी बाहरी देश को हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे-दौंड रूट पर लोकल ट्रेन चलाने की मांग! सांसद पार्थ पवार ने रेलवे को लिखा पत्र, बुनियादी ढांचे में सुधार की

Varanasi: गंगा की गोद में फिर मटन-बीयर पार्टी; वीडियो वायरल होने पर 5 गिरफ्तार, नाव भी सीज

विकसित भारत की रीढ़ बनी रेलवे… ’12 साल सेवा’ कार्यक्रम में पहुंचे सुधांशु त्रिवेदी, बोले- बदला देश का चेहरा

दोहा-दुबई को मिलेगी टक्कर, खाड़ी संकट के बीच भारत ने चला बड़ा दांव; वाराणसी से शुरू होगी ये खास सुविधा

पाकिस्तान को पहले अपने देश के हालात पर ध्यान देना चाहिए

अफजाल अंसारी ने कहा कि पाकिस्तान को पहले अपने देश के हालात और वहां अल्पसंख्यकों की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। भारत का लोकतंत्र मजबूत है और यहां सभी समुदाय कानून के दायरे में रहकर अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

विदेश मंत्रालय ने जताई आपत्ति

बता दें कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति की टिप्पणियों को खारिज कर दिया। रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत पाकिस्तान के राष्ट्रपति की अनावश्यक टिप्पणियों को पूरी तरह अस्वीकार करता है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

Our response to media queries regarding comments made by the President of Pakistan ⬇️ 🔗 https://t.co/L4HsM7PzIl pic.twitter.com/f4AP4E0JgB — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) June 20, 2026

क्या था राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का पोस्ट

दरअसल पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से वाराणसी स्थित ऐतिहासिक मस्जिद गंज शहीदा और भारत के अन्य मुस्लिम धार्मिक स्थलों को लेकर कथित खतरे की बात कही थी। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की इसी टिप्पणी के जवाब में भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दोहराया कि पाकिस्तान को भारत के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं है।

President Asif Ali Zardari expressed deep concern over the demolitions and threats to historic Muslim religious sites in India, including the 1,000-year-old Masjid Ganj Shaheeda in Varanasi. He asked India to immediately stop such actions, warning that they risk leading to the… — The President of Pakistan (@PresOfPakistan) June 20, 2026

मस्जिद प्रबंधन समिति की मांग

वहीं, मस्जिद प्रबंधन समिति का दावा है कि गंज शहीदा मस्जिद का इतिहास लगभग एक हजार वर्ष पुराना है और इसका अस्तित्व रेलवे स्टेशन बनने से पहले का है। समिति का कहना है कि मामले को कानूनी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

फिलहाल रेलवे की विकास परियोजना, मस्जिद के ऐतिहासिक दावे और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बीच यह मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। प्रशासन और संबंधित पक्षों की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Varanasi mosque row afzal ansari reacts after pakistan presidents remark

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 03:56 PM

Topics:  

  • Indian Railway
  • Kashi
  • Varanasi
  • Varanasi Smart City

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.