वाराणसी के क्रिकेट स्टेडियम में क्या होने वाला है खास? जय शाह ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

Jay Shah Varanasi Visit: वाराणसी में बड़े क्रिकेट आयोजनों के लिए तैयार करने की कवायद तेज हो गई है। ICC चेयरमैन जय शाह ने स्टेडियम पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
Jay Shah Varanasi Visit
जय शाह ने स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ICC चेयरमैन जय शाह ने गंजारी में क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया

  • पिच, ड्रेसिंग रूम, पवेलियन और दर्शक दीर्घा समेत सुविधाओं की समीक्षा की

  • निर्माण कार्य समय पर और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए

वाराणसी के गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को बड़े क्रिकेट आयोजनों के लिए तैयार करने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने स्टेडियम पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ महापौर अशोक कुमार तिवारी और प्रशासन, खेल व निर्माण कार्य से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जय शाह ने स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने क्रिकेट मैदान, पिच, खिलाड़ियों के लिए बनाए जा रहे आधुनिक ड्रेसिंग रूम, पवेलियन और दर्शक दीर्घा का जायजा लिया। इसके अलावा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए तैयार की जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की।

Jay Shah Varanasi Visit
डमरू की गूंज के बीच गूंजेगा चौकों-छक्कों का शोर, वाराणसी का गंजारी स्टेडियम उद्घाटन को तैयार

निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

जय शाह ने अधिकारियों से स्टेडियम के निर्माण की प्रगति और बाकी बचे कामों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आगामी उद्घाटन समारोह और यहां प्रस्तावित क्रिकेट मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही खिलाड़ियों की जरूरतों और दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा।

स्टेडियम बनने से पूर्वांचल को मिलेगी नई पहचान

गंजारी में बन रहा यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पूर्वांचल के खेल ढांचे के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इसके तैयार होने के बाद वाराणसी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नक्शे पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के बीच अभ्यास करने और अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मौका मिलेगा। इसके अलावा यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन से खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने और वाराणसी की अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

Jay Shah Varanasi Visit
92% तैयार वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम में हो सकता है WPL 2027, रणजी मैच से परखी जाएंगी सुविधाएं