फैंस के लिए खुशखबरी, वाराणसी में जल्द गूंजेगा चौके-छक्कों का शोर, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर आया बड़ा अपडेट

Varanasi Cricket Stadium: वाराणसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जल्द ही क्रिकेट का रोमांच होने वाला है। स्टेडियम के डिजाइन में प्राचीन काशी, भगवान शिव और स्थानीय विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
International Cricket Stadium Varanasi
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम वाराणसी सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

International Cricket Stadium Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जल्द ही क्रिकेट का मेला सजने वाला है। अगर सबकुछ सही रहा तो वाराणसी के गंजारी में तैयार हो रहा यह स्टेडियम अगले साल यानी जनवरी 2027 से मार्च के बीच होने वाले महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मुकाबलों की मेजबानी करेगा। BCCI सूत्रों के मुताबिक, स्टेडियम के पूरी तरह तैयार होने के बाद इसी अक्टूबर-नवंबर महीने में वहां रणजी ट्रॉफी का मुकाबला कराया जा सकता है।

कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 की मिली मेजबानी

फिलहाल वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के दो मुकाबलों की मेजबानी सौंपी गई है। काशी में पहला मैच इसी साल यानी 2026 में 3 से 6 दिसंबर और दूसरा मैच 11 से 14 दिसंबर तक खेला जाएगा। आपको बता दें कि, क्रिकेट सत्र में पहली बार शामिल वाराणसी में कूच बिहार ट्रॉफी के तहत यूपी बनाम पुडुचेरी और यूपी बनाम छत्तीसगढ़ के बीच मैच खेले जाएंगे।

International Cricket Stadium Varanasi
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से शुरू होगी 5 मैचों की टी-20 सीरीज, कब और कहां होगा मैच?

रणजी मैच के बाद होंगे WPL के मैच?

यहां सबसे पहले घरेलू क्रिकेट कराने का मुख्य उद्देश्य नई पिच और मैदान की तैयारियों को परखना है। रणजी मैच के सफल आयोजन के बाद यहां महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मुकाबले आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके बाद स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

International Cricket Stadium Varanasi
Asian Games 2026: एशियन गेम्स का आज होगा समापन समारोह, जानें भारत ने कुल कितने जीते पदक?

स्टेडियम में दिखेगी शिव और काशी की झलक

PM मोदी ने सितंबर 2023 में वाराणसी के गंजारी में इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी थी। करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे स्टेडियम को धार्मिक थीम पर विकसित किया जा रहा है।

स्टेडियम की डिजाइन में प्राचीन शहर काशी, भगवान शिव और स्थानीय विरासत की झलक देखने को मिलेगी। स्टेडियम की संरचना और सुविधाओं को भी पारंपरिक क्रिकेट स्टेडियमों से अलग रूप देने की कोशिश की गई है। यहां दर्शकों के प्रवेश द्वार, पवेलियन और फ्लडलाइट्स की डिजाइन विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी।

रणजी और WPL के बाद हो सकते हैं इंटरनेशनल मैच

स्टेडियम में डमरू के आकार का मीडिया बॉक्स और त्रिशूल के आकार की फ्लडलाइट्स लगाए है। जानकारी के अनुसार, स्टेडियम में कुल 14 पिचें तैयार की जा रहीं है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगी।

यहां घरेलू क्रिकेट से लेकर बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों तक की मेजबानी की क्षमता विकसित की जा रही है। फिलहाल सभी की नजरें स्टेडियम के पूरी तरह तैयार होने और इसके उद्घाटन पर टिकी हैं। यदि WPL के मुकाबले यहां होते हैं तो यह इस नए क्रिकेट केंद्र के लिए बड़ी शुरुआत होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com