दिवाली से पहले काशी को दहलाने की धमकी, BHU, स्कूलों और नगर निगम पर हमले की चेतावनी

Varanasi Bomb Attacks Threat: ईमेल में वाराणसी के अलावा मथुरा और अयोध्या का भी उल्लेख किया गया है। धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस धमकी भरे ईमेल की जांच में जुटी है।
Varanasi Bomb Attacks Threat
वाराणसी में बम हमलों की धमकी(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • आठ नवंबर को स्कूलों और मंदिरों में धमाकों की चेतावनी

  • 27 नवंबर तक सिलसिलेवार विस्फोट करने की धमकी

  • मंदिरों, शिक्षण संस्थानों और प्रमुख स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा

Varanasi Threatening Email: दिवाली से पहले वाराणसी को बम धमाकों से दहलाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से नगर निगम के आधिकारिक ईमेल पर भेजे गए धमकी भरे संदेश में काशी के प्रमुख शिक्षण संस्थानों, मंदिरों और नगर निगम कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में आठ नवंबर को स्कूलों और मंदिरों में धमाके करने के साथ ही 27 नवंबर तक सिलसिलेवार विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है। धमकी सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

धमकी भरे ईमेल में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), केंद्रीय विद्यालय, सेंट्रल हिंदू स्कूल और नगर निगम कार्यालय का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। इसके अलावा वाराणसी के साथ मथुरा और अयोध्या को भी निशाना बनाने का दावा किया गया है। संदेश में अलग-अलग तारीखों का उल्लेख करते हुए संभावित धमाकों की चेतावनी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।

Varanasi Bomb Attacks Threat
पुणे एयरपोर्ट पर हाई-सिक्योरिटी मॉक ड्रिल, बम धमकी जैसी आपात स्थिति से निपटने की परखी गईं तैयारियां

मंदिरों और प्रमुख स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई

धमकी सामने आने के बाद BHU प्रशासन ने केंद्रीय विद्यालय को सतर्क किया है। चीफ प्रॉक्टर ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। केंद्रीय विद्यालय और सेंट्रल हिंदू स्कूल की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्कूल परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल जानकारी प्रशासन को देने को कहा गया है।

पुलिस कमिश्नरेट और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। नगर निगम, BHU, स्कूलों और प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक टीमें धमकी भरे ईमेल की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच में जुटी हैं।

Varanasi Bomb Attacks Threat
बहरों को जगाने के लिए असेंबली में फेंका बम, 23 साल के भगत सिंह की हूंकार से कांप उठी थी ब्रिटिश हुकुमत