श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में बड़ा खुलासा; पुलिस मुठभेड़ में पकड़े पुनीत ने खोले राज, हत्या के लिए मिले 22 लाख

Shreya Upadhyay Murder Case: श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, राजातालाब मुठभेड़ में गिरफ्तार पुनीत ने हत्या में शामिल होने की बात बताई। पुलिस विवेक चौबे की तलाश कर रही है।
Shreya Upadhyay Murder Case: Arrested Puneet Mishra Reveals Key Details, Police Hunt for Vivek Chaubey
मुठभेड़ में गिरफ्तार पुनीत(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Shreya Upadhyay Murder Case Update: श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार सुबह राजातालाब क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए पुनीत मिश्रा ने पुलिस पूछताछ में हत्या से जुड़ा अहम खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, पुनीत मिश्रा ने ही विवेक चौबे के साथ मिलकर श्रेया उपाध्याय की हत्या की थी।

22 लाख रुपये के लालच में हुई हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या में मदद करने के एवज में विवेक चौबे ने पुनीत मिश्रा को 22 लाख रुपये देने का वादा किया था। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार पुनीत से पुलिस पूछताछ कर रही है और उसके बयानों के आधार पर हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Shreya Upadhyay Murder Case: Arrested Puneet Mishra Reveals Key Details, Police Hunt for Vivek Chaubey
रातभर कुएं में फंसा रहा शख्स: सुबह चीखें सुन मची अफरा-तफरी; SCBA पहन 80 फीट नीचे उतरा फायरमैन, देखें वीडियो

इधर, मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे विवेक चौबे की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस उसके संभावित ठिकानों के साथ-साथ उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

जल्द ही विवेक चौबे को गिरफ्तार करने का दावा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

डीसीपी गोमती और डीसीपी क्राइम नीतू कादयान ने हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही विवेक चौबे को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Shreya Upadhyay Murder Case: Arrested Puneet Mishra Reveals Key Details, Police Hunt for Vivek Chaubey
अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर को बड़ा झटका! इलाहाबाद HC ने खारिज की जमानत याचिका

क्या है मामला?

बता दें कि 20 अगस्त को वाराणसी के रोहनिया के बच्छाव क्षेत्र से 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय का शव एक बंद मकान के ऊपरी तल के बाथरूम से बरामद हुआ था। शव पानी में पड़ा होने के कारण सड़ चुका था। बताया जा रहा है कि इसके तीन दिन पहले से युवती गायब थी।

राजातालाब-रोहनिया क्षेत्र में सामने आया यह मामला ग्रामीण इलाकों में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com