वाराणसी : गंगा की लहरों पर गूंजेंगे सुर और संस्कृति के रंग, 20 नवंबर से काशी गंगा महोत्सव

Kashi Ganga Festival: चार दिनों तक नमो घाट पर शास्त्रीय संगीत, भजन, लोकगीत, कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी जैसी प्रस्तुतियां होंगी। इसमें स्थानीय प्रतिभाओं के साथ देश के प्रतिष्ठित कलाकारों को भी मंच मिलेगा।
Divisional Commissioner K Vijayendra Pandian in Press Confrence
मंडलायुक्त के विजेंद्र पांडियन ने कमिश्नरी सभागार पत्रकार वार्ता करते हुए (सोर्स : नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नमो घाट पर होगा चार दिवसीय आयोजन

  • भजन क्लबिंग से होगा शुभारंभ

  • पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र होंगे प्रमुख आकर्षण

Organization Four-Day Kashi Ganga Mahotsav : देव दीपावली से पहले काशी के नमो घाट पर 20 से 23 नवंबर तक चार दिवसीय काशी गंगा महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें देशभर के ख्यातिलब्ध कलाकार संगीत, गायन और नृत्य की प्रस्तुतियों से गंगा तट को सुरों और संस्कृति के रंगों से सजाएंगे।

मंडलायुक्त के विजेंद्र पांडियन ने कमिश्नरी सभागार में पत्रकारों को बताया कि काशी की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

डमरू और शंख वादन के साथ महोत्सव का शुभारंभ

चार दिनों तक नमो घाट पर शास्त्रीय संगीत, भजन, लोकगीत, कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी जैसी विधाओं की प्रस्तुतियां होंगी। इसमें स्थानीय प्रतिभाओं के साथ देश के प्रतिष्ठित कलाकारों को भी मंच मिलेगा।

मंडलायुक्त ने बताया कि 20 नवंबर को डमरू और शंख वादन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद राघव-प्राची की 'काशी भजन क्लबिंग' प्रस्तुति होगी,

जिसमें पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के साथ पेश किया जाएगा। यह पहल युवाओं को भक्ति संगीत से जोड़ने का प्रयास है।

Divisional Commissioner K Vijayendra Pandian in Press Confrence
देव दीपावली पर काशी में सुरक्षा का चक्रव्यूह, 25 IPS और 4 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत का संगम

21 नवंबर को विभिन्न कलाकारों के गायन और कथक की प्रस्तुतियां होंगी। 22 नवंबर को लोक गायिका कल्पना पटवारी भोजपुरी और लोकगीतों की छटा बिखेरेंगी।

वहीं, 23 नवंबर को पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र की ताल वाद्य कचहरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव का समापन भजन गायक कुमार सत्यम की प्रस्तुति से होगा।

मंडलायुक्त ने कहा कि काशी गंगा महोत्सव परंपरागत सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत का संगम बनेगा। इसके माध्यम से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देने के साथ नई पीढ़ी को काशी की समृद्ध कला और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Divisional Commissioner K Vijayendra Pandian in Press Confrence
रील्स और 2100 ड्रोन कैमरों में कैद होगी आस्था, डिजिटल काशी के रूप में दुनिया देखेगी देव दीपावली का भव्य नजारा