Varanasi: रंगमंच पर दिखेगी पीएम मोदी के 25 वर्षों की अनकही कहानी, नुक्कड़ नाटकों से दिया जाएगा जनसेवा का संदेश

Namo Seva Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वाराणसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत नमो सेवा-अनकही कहानियां नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।
Namo Seva Theatre and Street Plays to Highlight PM Modi’s Public Service Journey in Varanasi
भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

PM Modi Public Service Journey Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत काशी में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ विशेष नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। अभिनय, संगीत, प्रभावशाली संवाद और भावपूर्ण दृश्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा यात्रा के विभिन्न प्रसंगों को रंगमंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने दी अभियान की जानकारी

सोमवार को गुलाब बाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने अभियान की जानकारी दी। प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि यह केवल नाट्य मंचन नहीं, बल्कि कला के माध्यम से जनसंवाद का प्रयास है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा में सेवा, संघर्ष, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े प्रसंगों को कलाकार मंच पर जीवंत करेंगे।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि नाट्य प्रस्तुति के साथ स्कूलों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सामुदायिक भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को राष्ट्रनिर्माण से जुड़े संकल्पों से जोड़ना है।

Namo Seva Theatre and Street Plays to Highlight PM Modi’s Public Service Journey in Varanasi
Agra: मलपुरा में भ्रूण लिंग परीक्षण गिरोह का भंडाफोड़, हरियाणा की टीम ने डिकॉय गर्भवती के जरिए खोला राज

‘नमो सेवा गाथा’ पखवाड़े के तहत कार्यक्रम का आयोजन

‘नमो सेवा गाथा’ पखवाड़े के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में 15 सदस्यीय कलाकारों का दल नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक दायित्वों का संदेश देगा।

इन जगहों पर होगी नमो सेवा गाथा’ की प्रस्तुतियां

6 से 9 अक्टूबर तक डेलवरिया मंदिर, गुरुनानक चौराहा, सरसौली अखाड़ा, हुकुलगंज, सारनाथ म्यूजियम, नाटी इमली, मलदहिया और पुलिस लाइन चौराहे पर प्रस्तुतियां होंगी। वहीं 10 से 14 अक्टूबर तक प्रहलाद घाट स्थित विनोद बाजार, थाना चौक, मच्छोदरी पार्क, राजघाट हनुमान मंदिर, चेतगंज, पिशाच मोचन, मैदागिन और अलईपुर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।

पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष कुसुम पटेल, महामंत्री अशोक जाटव, अजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रमील पाण्डेय, सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष ने काशीवासियों और मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रमों में सहभागिता कर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com