काशी विश्वनाथ मंदिर स्वर्ण शिखर विवाद: बार एसोसिएशन ने की दस स्थानों की तस्वीरें सार्वजनिक करने की मांग

Kashi Vishwanath Temple News: काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर से सोना गायब होने के आरोपों पर बनारस बार एसोसिएशन ने दस स्थानों की तस्वीरें सार्वजनिक करनेम, निष्पक्ष जांच कमेटी गठित करने की मांग की।
Kashi Vishwanath Temple Gold Plating Row: Banaras Bar Association Seeks Photos,Videos, Probe
बार एसोसिएशन(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर पर सोना गायब होने का आरोप

  • जांच की मांग पर उतरा बनारस बार एसोसिएशन

  • जांच कमेटी में अधिवक्ताओं को शामिल करने का प्रस्ताव

  • जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच के लिए पहल करेगा एसोसिएशन

Kashi Vishwanath Temple Gold Controversy: काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर से सोना गायब होने के आरोपों का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस प्रकरण में बनारस बार एसोसिएशन ने भी हस्तक्षेप करते हुए मंदिर प्रशासन से स्वर्ण शिखर की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है। एसोसिएशन ने प्रस्ताव पारित कर उन दस स्थानों की ताजा तस्वीरें और वीडियो जारी करने को कहा है, जहां से स्वर्ण प्लेट गायब होने का आरोप लगाया गया है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित करने और उसमें बनारस बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग की गई है।

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में तथ्यों को स्पष्ट नहीं किया गया तो सीबीआई जांच की मांग को लेकर आगे की पहल की जाएगी। प्रस्ताव पारित होने के बाद बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम प्रोटोकॉल अनिल कुमार भारती को प्रस्ताव की प्रति सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। अब मंडलायुक्त से मुलाकात कर आगे की रणनीति तय करने की तैयारी है।

Kashi Vishwanath Temple Gold Plating Row: Banaras Bar Association Seeks Photos,Videos, Probe
कानपुर होमगार्ड भर्ती परीक्षा में मेडिकल टेस्ट के नाम पर वसूली: डॉक्टर और ड्राइवर समेत 3 गिरफ्तार, देखें VIDEO

दस स्थानों पर स्वर्ण प्लेट गायब होने का दावा

दरअसल, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण मंडित पूर्वी और मध्य शिखर पर कई स्थानों से सोना गायब होने का आरोप अधिवक्ता नित्यानंद राय ने लगाया है। इस संबंध में अधिवक्ता विनय शंकर राय मुन्ना ने बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला को तीन पन्नों का प्रस्ताव सौंपा था। प्रस्ताव में कहा गया है कि मंदिर प्रशासन ने आरोपों का खंडन करते हुए स्वर्ण शिखर के सुरक्षित होने की बात कही है, जबकि शिकायतकर्ता का दावा है कि शिखर के कई स्थानों पर स्वर्ण प्लेट दिखाई नहीं दे रही हैं।

प्रस्तावक विनय शंकर राय मुन्ना के मुताबिक, उनके परीक्षण में भी शिकायत में उठाए गए सवाल सही प्रतीत हुए हैं। हालांकि, स्वर्ण प्लेट गायब होने के आरोपों की स्वतंत्र जांच और आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की मांग

बनारस बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव में मांग की है कि शिकायतकर्ता की ओर से चिह्नित किए गए सभी दस स्थानों की वर्तमान स्थिति स्पष्ट की जाए। प्रत्येक स्थान की ताजा तस्वीरें और वीडियो संबंधित विवरण के साथ सार्वजनिक किए जाएं, ताकि आम लोगों के सामने वास्तविक स्थिति आ सके। एसोसिएशन का कहना है कि पारदर्शिता के लिए आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

Kashi Vishwanath Temple Gold Plating Row: Banaras Bar Association Seeks Photos,Videos, Probe
Greater Noida: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, पति-पत्नी समेत तीन बच्चों के शव बरामद

इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए तत्काल कमेटी गठित करने और उसमें बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भी शामिल करने की मांग की गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि यदि मंदिर प्रशासन तथ्यों को स्पष्ट नहीं करता है तो एसोसिएशन सीबीआई जांच की मांग को लेकर आगे की कार्रवाई कर सकता है।

एडीएम प्रोटोकॉल को सौंपा प्रस्ताव

प्रस्ताव पारित होने के बाद बनारस बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। जिलाधिकारी के मौजूद नहीं होने पर प्रस्ताव की प्रति एडीएम प्रोटोकॉल अनिल कुमार भारती को सौंपी गई। प्रतिनिधिमंडल अब मंडलायुक्त से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराने और आगे की रणनीति तय करने की तैयारी में है।

प्रतिनिधिमंडल में बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय, विनय शंकर राय मुन्ना, सतीश सिंह, अनिल पाठक, सुजीत यादव, कौशलेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ बबलू, भुवाल गुरु और सतीश पाठक समेत अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

फिलहाल, काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर से सोना गायब होने के आरोपों पर सबकी निगाहें मंदिर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन ताजा तस्वीरों और वीडियो के जरिए स्थिति स्पष्ट करता है या मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com