Greater Noida: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, पति-पत्नी समेत तीन बच्चों के शव बरामद

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित नंगला श्रीगोपाल गांव में पति-पत्नी, 3 बच्चों समेत एक परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Greater Noida: Five Members of a Family Found Dead in Rabupura, Police Probe Underway
पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की मौत(सांकेतिक फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • परिवार के जहर खाने की आशंका

  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

  • मौके पर पहुंचे जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और एसीपी

Greater Noida Family Death Case: यूपी के ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के पांच सदस्यो की मौत हो गई है। मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव का है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया में यह मामला जहर खाने का प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही ज्ञात हो पाएगा कि परिवार ने जहर खाया है या किसी और कारण से परिवार की मौत हुई है।

Greater Noida: Five Members of a Family Found Dead in Rabupura, Police Probe Underway
कानपुर होमगार्ड भर्ती परीक्षा में मेडिकल टेस्ट के नाम पर वसूली: डॉक्टर और ड्राइवर समेत 3 गिरफ्तार, देखें VIDEO

जांच में जुटी पुलिस

मृतकों की पहचान महेश, उनकी पत्नी ललिता, बेटा लड्डू, बेटी मिस्टी और सबसे छोटी बेटी साक्षी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ताकि अगर परिवार ने किसी दबाव के कारण या कर्ज के कारण या किसी भी अन्य कारण से आत्महत्या की है तो उसके सही कारणों का पता लगाया जा सके है।

बता दें कि मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और एसीपी जेवर भी पहुंचे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com