IMS-BHU के वार्षिक दिवस पर लगेगा तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेला, काशीवासियों को मिलेगी मुफ्त चिकित्सा सुविधा

IMS BHU Health Mela: आईएमएस-आईआईटी-बीएचयू के वार्षिक दिवस पर तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। AI और आधुनिक तकनीक से लैस मेले में काशीवासियों को मुफ्त परामर्श और जांच की सुविधा मिलेगी।
IMS-BHU Health Mela: Free AI Enabled Medical Consultation-Advanced Tests for Kashi Residents
आईएमएस-आईआईटी-बीएचयू (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

IMS BHU Health Mela 2026: चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (IMS-BHU) के वार्षिक दिवस समारोह के अवसर पर इस बार काशीवासियों को विश्वस्तरीय और तकनीक-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात मिलने जा रही है। आयोजन को भव्य और अधिक उपयोगी बनाने के उद्देश्य से आईएमएस के निदेशक प्रोफेसर एस. एन. संखवार, स्वास्थ्य मेला के समन्वयक प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने आईआईटी-बीएचयू (IIT-BHU) के निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा से एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रोफेसर वी. राम भी मौजूद रहे।

आईएमएस-बीएचयू के वार्षिक दिवस समारोह के दौरान तीन दिवसीय विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की खास बात यह होगी कि इसमें महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के उद्देश्यों के अनुरूप चिकित्सा क्षेत्र को तकनीकी विशेषज्ञता से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए आईआईटी-बीएचयू का विशेष सहयोग लिया जा रहा है।

IMS-BHU Health Mela: Free AI Enabled Medical Consultation-Advanced Tests for Kashi Residents
UP Weather Alert: भारी बारिश और वज्रपात को लेकर सीएम योगी ने अफसरों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

डिजिटल और एआई तकनीक से लैस होगा स्वास्थ्य मेला

मेला समन्वयक प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र (वी.एन. मिश्रा) ने बताया कि इस बार स्वास्थ्य मेले को तकनीक का सहारा लेकर और अधिक आधुनिक व आकर्षक रूप देने का प्रयास है। मेले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर मरीजों की जांच और परामर्श प्रक्रिया को और बेहतर बनाया जाएगा।

काशी की जनता को मुफ्त परामर्श व अत्याधुनिक जांच की सुविधा

आईएमएस-बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर एस. एन. संखवार ने जनता को दी जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि इस वर्ष मेले में आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि काशी की जनता के लिए यह मेला पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा, जिसमें आधुनिक चिकित्सा (एलोपैथी), आयुर्वेद चिकित्सा एवं डेंटल (दंत चिकित्सा) के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त परामर्श, जांच और उचित चिकित्सीय मार्गदर्शन दिया जाएगा।

चिकित्सा और प्रौद्योगिकी के इस अनूठे संगम से क्षेत्रीय जनता को एक ही छत के नीचे आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com