Varanasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Varanasi Chitaipur Road: वाराणसी के चितईपुर मार्ग पर PWD की लापरवाही से गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण राहगीर परेशान हैं। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को फटकार लगाई।
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
महापौर ने लापरवाह अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई (फोटो नवभारत)
PWD Negligence Varanasi Chitaipur Road: लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कार्यशैली और उपेक्षात्मक रवैये की वजह से चितईपुर मार्ग पर उपजा ‘कीचड़’ अब नगर निगम की साख पर दाग लगा रहा है। मरम्मत के नाम पर पीडब्ल्यूडी द्वारा जगह-जगह खोदे गए गहरे गड्ढों और उनमें जमा बरसाती पानी के कारण रोजाना राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
महापौर ने लापरवाह अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई
सड़क पीडब्ल्यूडी की होने के बावजूद जनता के आक्रोश का सामना नगर निगम को करना पड़ रहा है। अपनी इस अकारण हो रही फजीहत और जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शुक्रवार को प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लापरवाह अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई।
गड्ढों को भरकर आवागमन सुगम बनाने का सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान महापौर और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सड़क के सभी गड्ढों को भरकर आवागमन सुगम बनाने का सख्त निर्देश दिया। महापौर ने स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी कि यदि कार्य में ढिलाई बरती गई तो संबंधित अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत करते हुए शासन स्तर पर पत्र भेजा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अतीक अहमद के बेटों अली और उमर को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने दी पैरोल, छोटे भाई अबान की ‘मिट्टी’ में होंगे शामिल
UP Election 2027: RLD को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा
सीएम योगी का अम्बेडकरनगर दौरा: 194 विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, सड़क से कौशल विकास तक मिलेगी मजबूती
CM Yogi का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए बनेगी एकीकृत युवा नीति, AI रोबोटिक्स प्रशिक्षण और रोजगार पर होगा फोकस
यह भी पढ़ें- Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला; देखते ही देखते जलकर हुई खाक, सभी सवार सुरक्षित
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद मदन मोहन तिवारी, गोपाल जी, सुरेश पटेल, नामित पार्षद कमलेश पाल, पार्षद प्रतिनिधि अतुल पांडेय, विनीत सिंह, अजय बिंद मौजूद रहे। वहीं प्रशासनिक पक्ष से अधिशासी अभियंता (पीडब्ल्यूडी) आशुतोष सिंह, नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र, अधिशासी अभियंता (जलकल) सौरभ सिंह सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
