वाराणसी में गंगा आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री भाग्यश्री, दशाश्वमेध घाट की दिव्यता देख हुईं भाव-विभोर
Bhagyashree Varanasi Visit: अभिनेत्री भाग्यश्री ने वाराणसी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की भव्य आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने मां गंगा की पूजा कर देश के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
भाग्यश्री (सोर्स- फोटो नवभारत)
Actress Bhagyashree Attended The Ganga Aarti: फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपने पति हिमालय दसानी के साथ शुक्रवार शाम विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पहुंचकर मां गंगा की भव्य आरती में सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और सैकड़ों दीपों की मनमोहक आभा के बीच उन्होंने मां गंगा का पूजन-अर्चन कर आरती का दर्शन किया। गंगा तट का आध्यात्मिक वातावरण और आरती की दिव्यता देखकर वह भाव-विभोर नजर आईं।
गंगोत्री सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से किया गया सम्मानित
आरती के उपरांत गंगोत्री सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से सचिव दिनेश शंकर दुबे ने भाग्यश्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उन्हें काशी की प्राचीन धार्मिक परंपराओं, मां गंगा की महिमा और विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी भी दी गई।
मां गंगा के समक्ष देश में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की
सम्बंधित ख़बरें
काशी विश्वानाथ मंदिर में जवान की बंदूक से चली गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEO
Varanasi: पुलिस की वर्दी पहनकर जमाता था रौब, खुद को रसूखदार अधिकारी बताकर अवैध वसूली करता था फर्जी दरोगा
गुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
यह भी पढ़ें- वृंदावन में हाई वोल्टेज ड्रामा: बांके बिहारी मंदिर में केक ले जाने पर मीरा राठौर और पुलिस में बहस, जानिए मामला
काशी की आध्यात्मिक पहचान का वैश्विक प्रतीक
गंगोत्री सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दशाश्वमेध घाट पर प्रतिदिन होने वाली गंगा आरती केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और काशी की आध्यात्मिक पहचान का वैश्विक प्रतीक बन चुकी है। यही कारण है कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु और पर्यटक इस दिव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए काशी पहुंचते हैं।

‘मैंने प्यार किया’ से मिली थी पहचान
बता दें कि भाग्यश्री बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी पहली फिल्म से ही सबकी चहेती बन गई थी। सलमान खान की अभिनेत्री भाग्याश्री का महाराष्ट्र के सांगली राज घराने में हुआ था। उनहोंने अपने अभिनय की शुरुआत साल 1987 में अमोल पालेकर के शो ‘कच्ची धूप’ से की थी लेकिन उनको पहचान सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से ही मिली थी।
भाग्यश्री ने भोजपुरी, मराठी और तेलगु फ़िल्मों में भी अभिनय किया है। भाग्यश्री के बच्चे हैं। बेटा अभिमन्यु और बेटी अवन्तिका। लेकिन भाग्यश्री को देख कर उनकी उम्र कै अंदाजा भी नहीं लगा सकते है।
