Varanasi में मस्जिद के सामने मचा बवाल, बोल बम बोलने पर कांवड़ियों को पीटा- VIDEO
सावन के तीसरे सोमवार को वाराणसी में "हर-हर महादेव" के जयकारे लगाने पर कुछ लोगों ने कांवड़िए शुभम यादव पर हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव और विरोध प्रदर्शन हो गया।
- Written By: अक्षय साहू
वाराणसी कावड़ियों से मारपीट पर बवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Varanasi Kanwar Yatra News: सावन के तीसरे सोमवार को वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र में दोपहर बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। यहां कुछ लोगों ने एक कांवड़िए शुभम यादव को बोल बम बोलने पर लात-घूंसों से पीट दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। साथी कांवड़ियों ने उसे तुरंत ऑटो से अस्पताल पहुंचाया।
घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही राजातालाब थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पीड़ित के साथी पलटू यादव ने बताया कि मस्जिद के सामने “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और हमला कर दिया।
घटना के बाद हमलावर फरार
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद हमलावर फरार हो गए, इलाके की दुकानें बंद हो गईं और आरोपियों के घरों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। तीन थानों की फोर्स मौके पर मौजूद है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दरोगा के पैर पर चढ़ाई गाड़ी…पूर्व मंत्री के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का उग्र तांडव, हापुड़ में काटा बवाल
Sambhal News: संभल में फिर गरजा योगी का बुल्डोजर, वर्षों पुराना इमामबाड़ा और ईदगाह पलभर में धराशाई
लखनऊ में आग से मचा कोहराम, स्वाहा हो गईं सैकड़ों झोपड़ियां; बेघर हुए हजारों लोग, कई मौतों की आशंका
Justice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
राजातालाब पंचकोशी रोड रानी बाजार में कावरियो को मारने का वीडियो इस पर जांच कर कार्रवाई करने की कृपा करें @myogiadityanath @narendramodi @DcpGomti @Uppolice @varanasipolice @dgpup @AcpRajatalab @BJP4UP @hyvambrishbhola @Varanasi_DM pic.twitter.com/dye7uR3BYS — आशीष मोदनवाल पत्रकार (@AshishM32861152) July 28, 2025
जंसा-राजातालाब मार्ग पर कांवड़िए धरने पर बैठे हुए हैं और पुलिस ने उस रास्ते को रस्सी लगाकर बंद कर दिया है। खास बात यह है कि घटना के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी में ही मौजूद थे, बावजूद इसके अब तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। क्षेत्र में अभी भी तनाव बना हुआ है।
कांवड़ियों ने बताया पूरा घटनाक्रम
हिंसा का शिकार हुए घायल कांवड़िया शुभम यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शुभम के एक साथी ने बताया कि वे लोग भीमचंडी माता मंदिर से लौट रहे थे। राजातालाब रेलवे फाटक बंद होने के कारण कुछ लोग फाटक के इस पार और कुछ उस पार खड़े थे। इसी दौरान 4-5 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और एक बच्चे को पकड़कर उसकी पिटाई करने लगे। उन्होंने उस बच्चे को कुछ खिलाया भी था। जब कांवड़ियों ने “बम बम भोले” और “हर हर महादेव” के जयघोष लगाए, तो उन लोगों ने आपत्ति जताई और मारपीट शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: अरबों की दौलत छोड़ ये बिजनेसमैन बना शिवभक्त! कांवड़ियों की कर रहा सेवा- VIDEO
इस घटना से आक्रोशित कांवड़ियए पहले शुभम को ऑटो में लादकर अस्पताल ले गए। इसके बाद उन्होंने वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र में प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर एसओ राजातालाब सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कांवड़ियों ने हाईवे पर धरना देकर विरोध दर्ज कराया है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
