Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाराणसी : देव दीपावली पर होगा दिग्गजों का जमावड़ा, 3डी लेजर शो के जरिए दिखेगा काशी का इतिहास

वाराणसी में देव दीपावली का उत्सव में इस बार 3डी लेजर शो के जरिए काशी का इतिहास, संतों और ऋषियों की कहानियां और गंगा नदी के ‘‘धरती पर अवतरण'' के महत्व को दिखाया जाएगा। यह 25 मिनट का 3डी लेजर शो दिन में चार बार- शाम साढ़े पांच बजे, सात बजे, आठ बजे और आठ बजकर 45 मिनट पर, दिखाया जाएगा।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 14, 2024 | 11:40 AM

देव दीपावली

Follow Us
Close
Follow Us:

वाराणसी: वाराणसी में देव दीपावली का उत्सव में इस बार 3डी लेजर शो के जरिए काशी का इतिहास, संतों और ऋषियों की कहानियां और गंगा नदी के ‘‘धरती पर अवतरण” के महत्व को दिखाया जाएगा।

जानकारी दें कि, देव दीपावली हर साल कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस साल यह उत्सव कल यानी शुक्रवार 15 नवंबर को मनाया जाएगा। वहीं परंपरा और आधुनिक प्रौद्योगिकी का मिश्रण यह 25 मिनट का 3डी लेजर शो दिन में चार बार- शाम साढ़े पांच बजे, सात बजे, आठ बजे और आठ बजकर 45 मिनट पर, दिखाया जाएगा।

यहां पढ़ें – टोंक हिंसा : थप्पड़बाज नरेश मीणा की दबंगई, कैमरे पर कहा- हां पुलिसवालों को खूब ठोका, SDM का कहा ‘चोर’

इस बाबत अधिकारियों ने बताया कि लेजर शो में उच्च क्षमता वाले 24 प्रोजेक्टर का इस्तेमाल होगा, जो घाटों की ऐतिहासिक इमारतों पर काशी के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास की जीवंत छवि बनाएंगे। वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया, ‘‘इस भव्य समारोह में प्रतिष्ठित दीपमाला और प्रसिद्ध गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, लेकिन इसका मुख्य आकर्षण मल्टीमीडिया अनुभव होगा जो काशी के समृद्ध आध्यात्मिक और पौराणिक इतिहास को जीवंत कर देगा।”

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि, ‘‘लेजर शो में शहर के इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों को दिखाया जाएगा, जिसमें काशी में भगवान शिव का आगमन, ऋषियों और मुनियों की कहानियां, भगवान बुद्ध की यात्रा और तुलसीदास तथा कबीर जैसे संतों का योगदान शामिल हैं।”

यहां पढ़ें – झारखंड चुनाव : पहले चरण की वोटिंग के बाद आज गृह मंत्री अमित शाह की 3 चुनावी सभाएं

मंडलायुक्त शर्मा ने बताया, ‘‘इस शो में मंदिरों और कुंडों के जीर्णोद्धार में अहिल्याबाई होल्कर के प्रयासों के साथ-साथ गंगा नदी के धरती पर अवतरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला जाएगा।” इसके साथ ही देव दीपावली क्यों मनाई जाती है और गंगा के धरती पर अवतरण की कहानी भी पर्यटक देख सकेंगे। लेजर शो को प्रसारित करने के लिए तकनीशियन तथा इंजीनियरों की लगभग 200 से अधिक लोगों की टीम घाट पर काम कर रही है।

इस प्रकेर काशी की देव दीपावली इस बार भव्यता के साथ मनाई जाएगी, जिसमें कई प्रमुख हस्तियों का भी इस कार्यक्रम में आगमन होने वाला है। इस बार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे और उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, और उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी प्रमुखता से मौजूद रहेंगे। वहीं उपराष्ट्रपति धनखड़ के कार्यक्रम में काशी के नमो घाट का उद्घाटन भी संभावित है। (एजेंसी इनपुट साथ)

Varanasi big personalities will gather on dev deepawali history of kashi will be shown through 3d laser show

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2024 | 11:40 AM

Topics:  

  • Ganga Aarti
  • Varanasi

सम्बंधित ख़बरें

1

Independence Day: मुंबई से बनारस तक तिरंगे की रोशनी से जगमगाए ऐतिहासिक स्थल, देखें VIDEO

2

BHU प्रोफेसर पर जानलेवा हमले की असली थ्योरी, पूर्व HOD ने ही रची थी साजिश, आरोपी ने किए कई खुलासे

3

BHU कैंपस में MBBS की छात्रा से छेड़खानी का प्रयास, तीन बाइक सवार गिरफ्तार, आरोपी बोले- नशे में थे

4

बनारस के आत्मविश्वेसर महादेव मंदिर में रूई बनी भीषण आग का कारण, झुलसे बाबा के भक्तगण

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.