वाराणसी : देव दीपावली पर होगा दिग्गजों का जमावड़ा, 3डी लेजर शो के जरिए दिखेगा काशी का इतिहास

वाराणसी में देव दीपावली का उत्सव में इस बार 3डी लेजर शो के जरिए काशी का इतिहास, संतों और ऋषियों की कहानियां और गंगा नदी के ‘‘धरती पर अवतरण'' के महत्व को दिखाया जाएगा। यह 25 मिनट का 3डी लेजर शो दिन में चार बार- शाम साढ़े पांच बजे, सात बजे, आठ बजे और आठ बजकर 45 मिनट पर, दिखाया जाएगा।
dev diwali
देव दीपावली
Published on
Updated on

वाराणसी: वाराणसी में देव दीपावली का उत्सव में इस बार 3डी लेजर शो के जरिए काशी का इतिहास, संतों और ऋषियों की कहानियां और गंगा नदी के ‘‘धरती पर अवतरण'' के महत्व को दिखाया जाएगा।

जानकारी दें कि, देव दीपावली हर साल कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस साल यह उत्सव कल यानी शुक्रवार 15 नवंबर को मनाया जाएगा। वहीं परंपरा और आधुनिक प्रौद्योगिकी का मिश्रण यह 25 मिनट का 3डी लेजर शो दिन में चार बार- शाम साढ़े पांच बजे, सात बजे, आठ बजे और आठ बजकर 45 मिनट पर, दिखाया जाएगा।

इस बाबत अधिकारियों ने बताया कि लेजर शो में उच्च क्षमता वाले 24 प्रोजेक्टर का इस्तेमाल होगा, जो घाटों की ऐतिहासिक इमारतों पर काशी के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास की जीवंत छवि बनाएंगे। वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया, ‘‘इस भव्य समारोह में प्रतिष्ठित दीपमाला और प्रसिद्ध गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, लेकिन इसका मुख्य आकर्षण मल्टीमीडिया अनुभव होगा जो काशी के समृद्ध आध्यात्मिक और पौराणिक इतिहास को जीवंत कर देगा।''

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि, ‘‘लेजर शो में शहर के इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों को दिखाया जाएगा, जिसमें काशी में भगवान शिव का आगमन, ऋषियों और मुनियों की कहानियां, भगवान बुद्ध की यात्रा और तुलसीदास तथा कबीर जैसे संतों का योगदान शामिल हैं।''

मंडलायुक्त शर्मा ने बताया, ‘‘इस शो में मंदिरों और कुंडों के जीर्णोद्धार में अहिल्याबाई होल्कर के प्रयासों के साथ-साथ गंगा नदी के धरती पर अवतरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला जाएगा।'' इसके साथ ही देव दीपावली क्यों मनाई जाती है और गंगा के धरती पर अवतरण की कहानी भी पर्यटक देख सकेंगे। लेजर शो को प्रसारित करने के लिए तकनीशियन तथा इंजीनियरों की लगभग 200 से अधिक लोगों की टीम घाट पर काम कर रही है।

इस प्रकेर काशी की देव दीपावली इस बार भव्यता के साथ मनाई जाएगी, जिसमें कई प्रमुख हस्तियों का भी इस कार्यक्रम में आगमन होने वाला है। इस बार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे और उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, और उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी प्रमुखता से मौजूद रहेंगे। वहीं उपराष्ट्रपति धनखड़ के कार्यक्रम में काशी के नमो घाट का उद्घाटन भी संभावित है। (एजेंसी इनपुट साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com