-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Hybrid Solar Lights Will Be Installed At Major Intersections And Pontoon Bridges Before Mahakumbh 2025
इस बार महाकुंभ में नहीं देखने पड़ेंगे बिजली के नखरे, सीएम योगी ने कर दिया ये इंतजाम
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 के आयोजन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप महाकुंभ क्षेत्र में बिजली, सड़क और पानी आदि की बुनियादी व्यवस्था के साथ अन्य कार्यों में तेजी से प्रगति हो रही है। महाकुंभ को लेकर अन्य विभागों की तरह ही बिजली विभाग में कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं।

प्रयागराज महाकुंभ 2025 (सोर्स-सोशल मीडिया)
प्रयागराज: प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 के आयोजन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप महाकुंभ क्षेत्र में बिजली, सड़क और पानी आदि की बुनियादी व्यवस्था के साथ अन्य कार्यों में तेजी से प्रगति हो रही है। महाकुंभ को लेकर अन्य विभागों की तरह ही बिजली विभाग में कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं।
प्रयागराज महाकुंभ का दायरा बढ़ाने के साथ ही विभिन्न विभागों की तरफ से यहां होने वाली सुविधाओं और संसाधन में भी शासन की तरफ से बढ़ोत्तरी की गई है। बिजली विभाग इससे सबसे अधिक प्रभावित हुआ है । 4000 हेक्टेयर में बसने जा रहे प्रयागराज महाकुंभ की बिजली की व्यवस्था भी इस बार पिछले आयोजनों से भिन्न होगी।
यह भी पढ़ें:- यूपी उपचुनाव से पहले बुरे फंसे अयोध्या सांसद के बेटे, अपरहण और मारपीट के मामले में दर्ज हुई FIR
सम्बंधित ख़बरें
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
जंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
Cashless Health Scheme: योगी सरकार का शिक्षकों को दोहरा तोहफा, कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ के बीमा कवर की सौगात
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ में 391.04 करोड़ की लागत से स्थायी और अस्थायी कार्य कराए जा रहे हैं। इस बार महाकुंभ को पॉवर कट की समस्या मुक्त रखने की योजना को धरातल में उतारा जाएगा। इसके लिए सोलर एनर्जी पर आधारित हाइब्रिड सोलर लाइट मेला क्षेत्र में लगाई जाएंगी। महाकुंभ में इस बार 2004 हाइब्रिड सोलर लाइट लगाई जाएंगी। कुंभ के सभी प्रमुख चौराहों और पोल्टून पुल पर भी इन्हे लगाया जायेगा। इन लाइट्स के लगने से कुंभ क्षेत्र में बिजली के कभी कटने पर अंधेरा नहीं हो पाएगा।
हरदम रौशन रहेगा कुंभ क्षेत्र
2025 में सम्पूर्ण महाकुंभ क्षेत्र रात में बिजली की रोशनी से जगमग रहेगा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता के मुताबिक बिजली विभाग की तरफ से पूरे महाकुम्भ क्षेत्र में 1543 किमी लंबी बिजली की लाइन खींची जाएगी, जिसमें 1405 किमी एलटी और 138 किमी एचटी की लाइन होगी। मेला क्षेत्र में 85 अस्थाई नए बिजली घर , 85 डीजी सेट, 15 आरएमयू और 42 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे।
यह भी पढ़ें:- ‘बाबरी की तरह जर्जर हो चुका है कांग्रेस का ढांचा’, हरियाणा में कांग्रेस और राहुल पर बरसे योगी आदित्यनाथ
मेला क्षेत्र में शिविरों में रहने वाले 4 लाख 71 हजार लोगों को विद्युत के कनेक्शन दिए जायेंगे। इन शिविरों में रोशनी के इंतजाम के अलावा मेला क्षेत्र 67 हजार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। मेला क्षेत्र के सभी प्रमुख चौराहों में हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएंगी। शिविरों और सड़कों के किनारे लगी इन स्ट्रीट लाइट से पूरा कुंभ मेला क्षेत्र रोशनी से नहा जायेगा। यहां रात में भी दिन जैसा उजाला रहेगा।
Hybrid solar lights will be installed at major intersections and pontoon bridges before mahakumbh 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
World Nature Conservation Day: दवा की नहीं, इन 9 औषधीय पौधों की करें खेती, सेहत को मिलेंगे प्राकृतिक फायदे
Jul 28, 2026 | 09:22 AMडिंडौरी में बच्चों की जान से खिलवाड़: साइकिलों से भरे ऑटो के बाहर लटककर स्कूल पहुंचे छात्र, VIDEO वायरल
Jul 28, 2026 | 09:19 AMIND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
Jul 28, 2026 | 09:13 AM28 जुलाई का इतिहास: प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत का दिन, जिसने बदल दी वैश्विक राजनीति की दिशा
Jul 28, 2026 | 09:13 AMमहाराष्ट्र को केंद्र से 335 करोड़ रुपये की सौगात, कृषि विकास योजना की दूसरी किस्त पाने वाला पहला राज्य बना
Jul 28, 2026 | 09:10 AMमंदसौर: बिजली कटौती पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रेवास देवड़ा में वितरण केंद्र का घेराव, शामगढ़ में चक्काजाम
Jul 28, 2026 | 08:50 AMक्या हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी कर रहे हैं डेट? धीरज चोपड़ा और सूफी मोटीवाला ने किया बड़ा खुलासा
Jul 28, 2026 | 08:50 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














