- Hindi News »
- State »
- Mahakumbh 2025 Will Splendor Of India For The World Said Yogi Adityanath
2025 के महाकुंभ में दुनिया देखेगी भारत का सांस्कृतिक वैभव, योगी ने किया ऐलान
- Written By: अनिल सिंह

- प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री, महाकुंभ और माघ मेला की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
- माघ मेला को आगामी महाकुंभ के पूर्वाभ्यास के तौर पर लें: मुख्यमंत्री
- सूबेदारगंज सेतु, एयरपोर्ट, संगम नोज, किला घाट, और रिवर फ्रंट रोड के कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
- मुख्यमंत्री ने कहा- महाकुंभ और माघ मेला में स्वच्छता के गढ़े मानक, प्रतिबंधित पॉलिथीन का न होने पाए प्रयोग
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करके भीड़ नियंत्रित कर सुरक्षा व्यवस्था को करें मजबूत
- साधु-संतों और कल्पवासियों को मिले समुचित व्यवस्था, किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न होने पाए: मुख्यमंत्री
- बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का रखें विशेष ध्यान, सड़कों को करें दुरुस्त: मुख्यमंत्री
- महाकुंभ और माघ मेले के दौरान स्थानीय कलाकारों के कला-शिल्प की बिक्री के लिए लगाएं प्रदर्शनी: मुख्यमंत्री
प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुधवार को संगमनगरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनपद में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री जी ने उच्च अधिकारियों के साथ संगम तट पर महाकुंभ और माघ मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि 2019 के दिव्य और भव्य कुंभ को यूनेस्को द्वारा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया है। 2025 के महाकुंभ से दुनिया भर की अपेक्षाएं जुड़ी हुई हैं। संसार के समक्ष अपने को भारत के नए प्रतीक चिह्न के रूप में प्रस्तुत करने का यह एक स्वर्णिम अवसर है। आगामी कुंभ में दुनिया भारत का सांस्कृतिक वैभव देखगी।
प्रयागराज दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने सर्व प्रथम वीआईपी घाट पर मां गंगा का पूजन किया। उसके बाद वह संगम नोज पहुंचे, जहां उन्होंने मेलाधिकारी के साथ मेले की तैयारी का पूरा जायजा लिया। वहां से मुख्यमंत्री किला घाट पर बने पक्के घाट का निरीक्षण कर किले के अंदर भी तैयारियों को देखा। इसके बाद वह किला घाट, दशाश्वमेघ घाट के निर्माण कार्य एवं अक्षयवट, पातालपुरी व सरस्वती कूप कॉरिडोर आदि के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।
माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इसे महाकुंभ के पूर्वाभ्यास के तौर पर लें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक क्षमता, सांस्कृतिक समृद्धि एवं पर्यटन की सुविधाओं को प्रदर्शित करते हुए हम इस बार के महाकुंभ को और दिव्य बनाएंगे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आयोजन के दौरान स्वच्छता के मानक गढ़ें और इस बात का ध्यान रखें की मेला में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग ना होने पाए। इसके लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग करते हुए श्रद्धालुओं को जागरुक करें।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में उर्दू बनाम बांग्ला की जंग, सीएम योगी ने बताया TMC का नया मतलब, जानें क्या दी नई परिभाषा?
UP में कुछ बड़ा होने वाला है? CM योगी ने की ताबड़तोड़ बैठकें, दिल्ली से लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े, हलचल तेज
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ दोगुना! हाईटेक बस अड्डे की भी मिली मंजूरी
CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, पत्रकारों को अब नहीं होगी इलाज की चिंता; शुरू होगी कैशलेस सुविधा
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महाकुंभ और माघ मेला के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करके भीड़ नियंत्रित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि साधु-संतों और कल्पवासियों को समुचित व्यवस्था मिले। साथ ही किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न होने पाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सड़कों को दुरुस्त करने के साथ बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि महाकुंभ और माघ मेला के दौरान स्थानीय कलाकारों के कला-शिल्प की बिक्री के लिए प्रदर्शनी लगाएं। इससे कलाकारों की आजीविका में मदद मिलेगी।
Mahakumbh 2025 will splendor of india for the world said yogi adityanath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फिटनेस टेस्ट पास कर टीम से जुड़े Pat Cummins, इस दिन खेलेंगे IPL 2026 का पहला मुकाबला
Apr 17, 2026 | 07:00 PMRaghav Chadha News: सदन में छलका राघव चढ्ढा का दर्द; बोले- मैं वह उप नेता हूं, जिसे में पद से हटाया गया
Apr 17, 2026 | 06:55 PMअर्जुन से भी महान था कर्ण? जानिए वो एक गुण जिसने बना दिया उसे सबसे अलग
Apr 17, 2026 | 06:47 PM‘2029 में महिला आरक्षण देना है तो परिसीमन जरूरी’, लोकसभा में अमित शाह की दो टूक; INDIA गठबंधन पर साधा निशाना
Apr 17, 2026 | 06:39 PMभीषण गर्मी में युवाओं ने किया ‘जल दान’, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Apr 17, 2026 | 06:34 PMगर्मियों की छुट्टियों में ST बस का सफर हुआ महंगा, 10% किराया बढ़ा, जानें आपकी जेब पर कब तक पड़ेगा बोझ
Apr 17, 2026 | 06:32 PMBengal Election: अमित शाह का ‘मिशन 148’, बंगाल फतह के लिए चाणक्य ने तैयार किया अभेद्य ब्लूप्रिंट; जानें सबकुछ
Apr 17, 2026 | 06:31 PMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM














