CM धामी के मंच पर बवाल, जौलजीबी में कांग्रेस विधायक ने फेंका माइक और कुर्सियां, दे दी चुनौती, वायरल हुआ VIDEO

CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने माइक और कुर्सियां फेंकीं। उन्होंने CM पुष्कर सिंह धामी को धारचूला से चुनाव लड़ने की चुनौती दी।
harish singh dhami jauljibi fair viral video
हरीश सिंह धामी का मंच पर हंगामा सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत-नेपाल सीमा पर आयोजित जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में मची अफरा-तफरी।

  • धारचूला विधायक हरीश सिंह धामी माइक बंद किए जाने से भड़के।

  • मंच पर माइक और कुर्सियां फेंकने के साथ साउंड सिस्टम कर्मचारियों से हुई तीखी झड़प।

Harish Singh Dhami Jauljibi Fair Viral Video: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारत-नेपाल सीमा पर आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में शनिवार को जमकर राजनीतिक बवाल हुआ।

धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश सिंह धामी ने मंच पर ऐसा हंगामा किया कि कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। विधायक ने माइक फेंक दिया, कुर्सियां उठाकर फेंकीं और साउंड सिस्टम से जुड़े कर्मचारियों के साथ भी तीखी झड़प हुई।

कांग्रेस विधायक ने मंच में की तोड़फोड़

कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को डरपोक धामी कहा। मंच पर तोड़फोड़ और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हरीश धामी का माइक किया बंद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे। विधायक हरीश धामी का आरोप है कि उन्हें मेले की अध्यक्षता की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन मंच से अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। उनका माइक बंद कर दिया गया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से रवाना होने के बाद विधायक ने इस पर नाराजगी जताई। देखते ही देखते उनका गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने माइक फेंक दिया। इसके बाद साउंड सिस्टम के पास जाकर कर्मचारियों से विवाद किया और मंच पर रखी कुर्सियां भी फेंकीं। उनके समर्थकों ने भी विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की।

harish singh dhami jauljibi fair viral video
धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

धारचूला क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी

हंगामे के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उन्हें डरपोक और भगोड़ा बताते हुए धारचूला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वर्ष 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है।

harish singh dhami jauljibi fair viral video
Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

मेले में 102.72 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा

विधायक हरीश धामी ने कहा कि स्थानीय उद्‌घाटन के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने मेले के 102.72 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा की थी। सांस्कृतिक और व्यापारिक परंपरा के लिए प्रसिद्ध इस सीमांत मेले में उ‌द्घाटन के पहले ही दिन हुए राजनीतिक हंगामे ने आयोजन की सुर्खियां बदल दी।