-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Uttar Pradesh Blast In Illegal Firecracker Factory In Bareilly Panic Due To Death Of 5 So Far
उत्तर प्रदेश : बरेली केअवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 मकान जमींदोज, अब तक 5 की मौत से मचा हड़कंप
- Written By: राहुल गोस्वामी
उत्तर प्रदेश में बरेली के सिरौली क्षेत्र स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में बुधवार को हुए भीषण विस्फोट में दो और लोगों की मौत के साथ इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 5 हो गई है।

बरेली में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट
बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली के सिरौली क्षेत्र स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में बुधवार को हुए भीषण विस्फोट में दो और लोगों की मौत के साथ इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 5 हो गई है। इस बाबत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। केस से संबंधित थानाप्रभारी को हटा दिया है और पुलिस क्षेत्राधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
वहीं आंवला के उप जिलाधिकारी (SDM) एन. राम ने आज बताया कि बीते बुधवार रात दो और मौतों के साथ घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार को सिरौली थाना क्षेत्र में एक पटाखा निर्माण इकाई में बुधवार शाम करीब चार बजे हुए विस्फोट में आसपास की कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
यहां पढ़ें – राजस्थान में बड़ा खेल, MBBS की पढ़ाई के बिना ही ले लो डिग्री, कोई सर्जन तो कोई गाइनी
सम्बंधित ख़बरें
योगी को घेरने चले थे विरोधी, लेकिन उलटी पड़ गई बाजी, जानिए अयोध्या चंदा चोरी केस में कैसे बदला पूरा खेल
यूपी फतह के लिए नितिन नबीन ने बनाया प्लान! लखनऊ में होने जा रही BJP और RSS की बैठक; सीएम योगी भी होंगे शामिल
यूपी का नया हाईटेक हब बनेगा हाथरस, यीडा ने ‘मास्टर प्लान 2041’ पर शुरू किया काम; बदल जाएगी पूरी सूरत
‘जो राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे, अब वे अयोध्या की बात करते हैं’, अखिलेश यादव को सीएम योगी ने दिखाया आइना
इस इकाई के संचालक नासिर के लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। SSP आर्य ने उप निरीक्षक देशराज सिंह, नाहर सिंह, कांस्टेबल अजय और सुरेंद्र सहित चार पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। इसके अलावा सिरौली के थाना प्रभारी रवि कुमार को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है और क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
वहीं SSP आर्य ने कहा कि घटना शाम करीब चार बजे हुई और उन्होंने कहा कि यह पाया गया है कि नासिर के पास किसी अन्य स्थान के लिए विस्फोटकों का लाइसेंस था, लेकिन जिस घर में विस्फोट हुआ वह उसके ससुराल वालों का था। विस्फोट के लिए किसी अन्य विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी की संभावना से इनकार करते हुए आर्य ने कहा, ‘‘हमने मौके से स्थानीय स्तर पर बने पटाखों के अवशेष बरामद किए हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि विस्फोट इन्हीं पटाखों के कारण हुआ।”
यहां पढ़ें – तिरुपति लड्डू विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, आंध्र प्रदेश ने रोकी SIT जांच
घटना पर क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि, ‘‘विस्फोट से आसपास की तीन-चार इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। पटाखा इकाई चलाने वाले व्यक्ति की पहचान नासिर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उसके पास लाइसेंस था, जिसके विवरण की जांच की जा रही है।”
राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को विस्फोट में घायल लोगों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Uttar pradesh blast in illegal firecracker factory in bareilly panic due to death of 5 so far
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














