-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Upsssc Havaldar Instructor Recruitment 2026 209 Posts 12th Pass Jobs Up
12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
- Written By: अनन्या तिवारी
UPSSSC Recruitment: UPSSSC ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास और PET 2025 स्कोरकार्ड वाले उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संकेतात्मक फोटो(सोर्स-AI)
UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026: अगर आपने 12वीं पास कर ली है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहें हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें।
UPSSSC की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार हवलदार इंस्ट्रक्टर के कुल 209 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसी दिन तक आवेदन शुल्क भी जमा किया जा सकेगा। यदि आवेदन फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है तो अभ्यर्थियों को 16 जुलाई 2026 तक उसमें संशोधन करने का अवसर मिलेगा। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी आयोग बाद में जारी करेगा।
आवेदन शुल्क और आयु सीमा
इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये तय किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
BSUSC Recruitment 2026: बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,674 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती
BPSSC SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से आवेदन शुरू
Nitin Naveen: लखनऊ रोड शो में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने लहराई तलवार, मुस्लिम भी हुए शामिल
DRDO CFEES JRF Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी, 9 जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू
शैक्षणिक योग्यता और पदों का विवरण
हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। कुल 209 पदों में से 88 पद सामान्य वर्ग, 57 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 20 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 39 अनुसूचित जाति (SC) और 5 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं।
शारीरिक मानक भी होंगे जरूरी
UPSSSC की इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता के साथ फिजिकल फिटनेस भी अनिवार्य है। पुरुष उम्मीदवारों की कम-से-कम लंबाई 167.7 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। दौड़ की बात करें तो पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को लंबाई और सीने के माप में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें सरकारी नौकरी का मौका! ESIC केरल में 27 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सुनिश्चित करें कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारियों का एक बार मिलान जरूर करें। अंतिम रूप से आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य की जरूरत के लिए सुरक्षित रखना भी जरूरी है।
Upsssc havaldar instructor recruitment 2026 209 posts 12th pass jobs up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Jul 05, 2026 | 08:40 AM‘पर्सनैलिटीज एंड लेजेंड्स ऑफ जम्मू-कश्मीर’ किताब पर मचा बवाल; पुलिस ने शुरू की बड़ी कार्रवाई
Jul 05, 2026 | 08:35 AM100 करोड़ क्लब में हो गई Welcome To The Jungle की एंट्री, आलिया भट्ट की फिल्म को दे रही जबरदस्त टक्कर
Jul 05, 2026 | 08:34 AMनागपुर में पारिवारिक कलह का खूनी अंजाम: दामाद ने गहरी नींद में सो रहे ससुर मेहताब सिंह को उतारा मौत के घाट
Jul 05, 2026 | 08:34 AMIND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
Jul 05, 2026 | 08:34 AMBreaking News: भारत की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका ने ली रायपुर एम्स में आखिरी सांस, पद्म विभूषण से थी सम्मानित
Jul 05, 2026 | 08:27 AMNew Record Unlocked: अक्षर पटेल ने रचा नया रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर
Jul 05, 2026 | 08:27 AMवीडियो गैलरी

उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PM
समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 09:10 PM
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PM














