Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डिफेंस एक्सपो गुजरात में यूपीडा ने साइन किए 13 एमओयू

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Oct 19, 2022 | 09:15 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के नेतृत्व में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे उत्तर प्रदेश ने गुजरात में आयोजित डिफेंस एक्सपो 2022 (Defense Expo Gujarat) में भी अपनी जबर्दस्त उपस्थित दर्ज कराते हुए रक्षा आयुध बनाने वाली विभिन्न कम्पनियों के साथ 13 एमओयू साइन किए हैं। जिसके जरिए विभिन्न कम्पनियां उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा डेवलप किए जा रहे उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में 564 करोड़ रुपए का निवेश करेंगी। डिफेंस एक्सपो में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी डिफेंस एक्सपो में शामिल हुए। जिन्होंने निवेशकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और सुझावों के आधार पर सहुलियतें उपलब्ध कराए जाने का भरोसा जताया।

औद्योगिक विकास मंत्री नन्दी उद्घाटन सत्र में शामिल हुए जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन किया। डिफेंस एक्सपो के उद्घाटन सत्र में सम्मिलित होने के बाद आौद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किए जा रहे डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जहां रक्षा आयुध बनाने वाली कई महत्वपूर्ण कम्पनियों ने सम्पर्क करते हुए 13 एमओयू साइन किए, जिसके जरिए उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में 564 करोड़ रुपए का निवेश होगा। 

कॉरिडोर में व्यापक सम्भावनाएं मौजूद 

मंत्री नन्दी ने यूपीडा के स्टॉल पर उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में निवेश करने वाले निवेशकों से बातचीत की। उनके सुझाव सुने और उत्तर प्रदेश रक्षा एवं एयरोस्पेस, रोजगार प्रोत्साहन नीति, 2018 (संशोधित) के विषय में जानकारी दी। निवेशकों के सुझाव सुनने के बाद मंत्री नन्दी ने कहा कि एमएसएमई के लिए इस कॉरिडोर में व्यापक सम्भावनाएं मौजूद हैं। मंत्री नन्दी ने यूपीडा के स्टॉल की प्रशंसा की। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की टीम को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी।

सम्बंधित ख़बरें

‘भूत बंगला’ के स्टंट सीन में अक्षय कुमार हुए थे घायल, BTS वीडियो में दिखा खतरनाक हादसा

करोड़ों कर्मचारियों को झटका! होली बीत गई, अप्रैल भी आधा होने को आया, फिर भी क्यों अटकी है DA बढ़ोतरी की फाइल?

राघव चड्ढा बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी? पद से हटाए जाने के बाद ‘Gen Z’ पार्टी वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल

इस्लामाबाद समिट से पहले बड़ा धमाका! इजरायल के हमलों ने बिगाड़ा गेम, क्या फिर शुरू होगी जंग?

 

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिल रहा बल

इस अवसर पर एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) और चीफ नोडल ऑफिसर यूपी डिफेन्स कॉरिडोर आरकेएस भदौरिया, एसीईओ यूपीडा श्रीश चंद्र वर्मा, मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय और निवेशक मौजूद रहे। मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश  को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, बेहतर कनेक्टिविटी और पॉलिसी सपोर्ट के साथ रक्षा औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए समर्पित है। मंत्री नन्दी ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 25 सेक्टोरल पॉलिसी के साथ निवेश मित्र पोर्टल 30 से अधिक विभागों की लगभग 350 सेवाएं देने की क्षमता से लैस है। यह राज्य को मजबूत बनाने और आधुनिक औद्योगिक बुनियादी ढांचे, उन्नत तकनीकी, का माहौल प्रदान कर रहा है। जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर भारत के संयुक्त संकल्प को बल मिल रहा है। 

आज गाँधी नगर गुजरात में आयोजित डिफेंस एक्सपो 2022 में सम्मिलित हुआ।
एक्सपो का उद्घाटन करते हुये माननीय प्रधानमंत्री जी ने रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती हुई आत्मनिर्भरता को रेखांकित किया। उन्होंने रक्षा निर्माण क्षेत्र में स्वदेशी को बढ़ावा देने पर विशेष ज़ोर दिया।#DefExpo2022 pic.twitter.com/RsOnXVhE64
— Nand Gopal Gupta 'Nandi' (Modi Ka Parivar) (@NandiGuptaBJP) October 19, 2022

शीर्ष बैंकों के साथ भी भागीदारी की 

रक्षा क्षेत्र के उद्योगों का समर्थन करने के लिए न केवल आाईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू जैसे उन्नत तकनीकी संस्थानों के साथ भागीदारी की गई है, बल्कि इन उद्योगों को स्वदेशी रक्षा और एयरोस्पेस विनिर्माण को विकसित करने और पोषित करने के लिए उपयुक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए देश के शीर्ष बैंकों के साथ भी भागीदारी की है। मंत्री नन्दी ने कहा कि  डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को आगामी रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए रक्षा और एयरोस्पेस नीति की सब्सिडी में उन्हें एकीकृत करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा तकनीकी सहायता और परीक्षण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय द्वारा झांसी नोड पर नया प्रौद्योगिकी केंद्र, विस्तार केंद्र (टीसीईसी) स्थापित किया जा रहा है। इन सभी कदमों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार रक्षा निर्माण के क्षेत्र को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने के लिए रक्षा और एयरोस्पेस के क्षेत्र में इच्छुक निवेशकों के साथ नए संबंध स्थापित करने के लिए डिफेंस एक्सपो 2022  में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है।

Upeda signs 13 mous at defense expo gujarat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 19, 2022 | 09:15 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.