लखनऊ समेत पूरे पूर्वी यूपी में आफत की बारिश, रेल सेवा बाधित, कई ट्रेनें रद्द; मौसम विभाग की चेतावनी

Rainfall Impact Rail Service In UP: लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में लगातार बारिश से राज्य के अलग-अलग जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ट्रेन परिचान बाधित हो गई है। जिला प्रशासन अलर्ट है।
RAINFALL IN UTTAR PRADESH
बारिश से रेल परिचालन प्रभावितसोर्स- (@nerailwaygkp)
Published on: 
Updated on: 

Heavy Rainfall In UP And Bihar: उत्तर प्रदेश और बिहार इन दिनों भारी बारिश से जूझ रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश से राज्य के अलग-अलग जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बलरामपुर में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि श्रावस्ती में दीवार गिरने से एक युवक घायल हो गया है। वहीं बलरामपुर, अमेठी, अयोध्या, सीतापुर, सुल्तानपुर सहित कई जिलों में जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं। बारिश और पेड़ गिरने की वजह से अलग-अलग जनपदों में बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

लाउडस्पीकर से लोगों को किया जा रहा जागरूक

जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बाहर नहीं निकलने की अपील कर रही है। शासन की ओर से लाउडस्पीकर पर लोगों से बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने के लिए कहा जा रहा है। लखनऊ और वाराणसी के बीच रेल परिचालन बाधित है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ एवं वाराणसी मंडलों में चक्रवाती वर्षा एवं तेज हवाओं के कारण कई खंडों पर पेड़ गिरने और ohe वायर टूटने से रेल परिचालन बाधित होने पर इमरजेंसी टीमों ने निरंतर काम करते हुए रेल संचालन को बहाल किया गया।

कई रूट पर ट्रेन किया कैंसिल

  • भारी बारिश और चक्रवाती हवाओं के कारण रेल संचालन प्रभावित होने से 27 सितंबर,2026 को नेपालगंज रोड तथा वाराणसी से चलने वाली 14214/14213 नेपालगंज रोड–वाराणसी जं.-नेपालगंज रोड एक्सप्रेस कैंसिल किया।

  • भारी बारिश एवं चक्रवाती हवाओं के कारण रेल संचालन प्रभावित होने से 27 सितंबर 2026 को गोंडा जं. तथा नेपालगंज रोड से चलने वाली 75110/75109 गोंडा जं.-नेपालगंज रोड-गोंडा जं. डेमू गाड़ी कैंसिल।

  • भारी बारिश एवं चक्रवाती हवाओं के कारण रेल संचालन प्रभावित होने से 27 सितंबर 2026 को गोंडा जं. तथा नेपालगंज रोड से चलने वाली 75111/75112 गोंडा जं.-नेपालगंज रोड-गोंडा जं. डेमू गाड़ी रद्द।

पेड़ गिरने से लोगों की हुई मौत

मौसम की स्थिति को देखते हुए गोरखपुर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि पूर्वी यूपी, पश्चिमी यूपी और लगभग सभी जगह पर बहुत तेज बारिश और वज्रपात की घटनाओं की चेतावनी थी। शनिवार से लगातार बारिश हो रही थी मगर आज अगर देखा जाए तो रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच में बहुत ज्यादा मूसलाधार बारिश हुई। इस वजह से कैंपियरगंज में 3 लोगों की मृत्यु हुई। बांसगांव में भी पेड़ गिरने से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई। कुल 4 लोगों की मौत हुई है।

RAINFALL IN UTTAR PRADESH
UP: भारी बारिश के बीच CM योगी के सख्त निर्देश; प्रभावितों को तुरंत राहत, किसानों को शीघ्र मुआवजा देने पर जोर
RAINFALL IN UTTAR PRADESH
Kanpur: 48 घंटे से लगातार बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, खेतों में पानी भरने से धान की फसल गिरी

जगह-जगह एंबुलेंस की तैनाती

गोरखपुर जिला प्रशासन की ओर से सभी जगह पर एंबुलेंस तैनात की गई है ताकि कहीं पर घटना होने पर पहुंचने में देरी न हो। गोरखपुर में मूसलाधार बारिश हुई है तो कुछ जगह पर पानी भरा है लेकिन प्रशासन के द्वारा लगातार पंपिंग स्टेशन अपना काम कर रहे हैं. डीएम ने कहा कि हम लोगों ने महानगर और ग्रामीण क्षेत्रों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। राहत कार्यों से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वो सभी अपने-अपने इलाकों में तैनात रहेंगे। सभी अलर्ट मोड पर हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com