UP Top 10 News: CM योगी ने भरी ब्रजवासियों की मटकी, जितेंद्र मिश्रा ने दिखाए तेवर, पढ़ें UP की 10 बड़ी खबरें

UP News Updates: CM ने 7240 लाभार्थियों को बांटी योजनाओं की सौगात, जितेंद्र मिश्रा ने दिखाए तेवर, मूंछ ऐंठ कर दिखाने वाले CO को अखिलेश का जवाब, AIMIM से गठबंधन होगा? पढ़ें उप्र की 10 बड़ी और अहम खबरें
up-top-10-news-3-september-2026-uttar-pradesh-today-latest-updates-state-news-sns03
UP की 10 बड़ी खबरें(सोर्स- नवभारत)

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

1. जन्माष्टमी से पहले CM योगी ने भरी ब्रजवासियों की ‘मटकी’, 7240 लाभार्थियों को बांटी योजनाओं की सौगात

CM Yogi Adityanath Unveils Swami Haridas Auditorium  Distributes Benefits Beneficiaries in Mathura
CM योगी आदित्यनाथ(सोर्स- फोटो नवभारत)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी से एक दिन पहले विकास परियोजनाओं के उपहारों के माखन से ब्रजवासियों की ‘मटकी’ भर दी, जो स्थानीय नागरिकों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आई। मुख्यमंत्री ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। यहां संतों को सम्मानित भी किया। साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

पढ़ें पूरी खबर.....

2. सबके चेहरे पहचानता हूं, दुबारा आने नहीं दूंगा...CEO बनते ही जितेंद्र मिश्रा ने दिखाए तेवर, धमकी का VIDEO वायरल

Jitendra Mishra Controversial Statement
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्राSocial Media

राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्रा गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों गोविंद देवगिरी और मदन मोहन से मुलाकात की। बैठक के बाद पत्रकारों ने जब उनसे मुलाकात में हुई चर्चा के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, तो उनका जवाब विवादों में आ गया।

पढ़ें पूरी खबर.....

3. AIMIM से गठबंधन होगा या नहीं? इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कांग्रेस का प्लान, SP से सीट शेयरिंग पर भी किया खुलासा

Imran Pratapgarhi exclusive interview
सांसद इमरान प्रतापगढ़ी (सौजन्य-IANS)

एआईएमआईएम के तेज़ तर्रार प्रवक्ता रहे सैयद असीम वकार ने आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद और माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी उनकी ज्वाइनिंग में मौजूद थे और उनकी भूमिका महत्वपूर्ण बताई जा रही है। उत्तरप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव है और उससे पहले AIMIM से गठबंधन करने को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

पढ़ें पूरी खबर.....

4. BSP में बड़ा सियासी उलटफेर, मायावती ने आकाश आनंद को चुनावी तैयारियों से रखा दूर, कहा- वे अभी मैच्योर नहीं

mayawati all india bsp party meeting
बसपा प्रमुख मायावतीसौजन्य-एक्स @Mayawati

 बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को पार्टी की आल इंडिया बैठक में पिछले दिये गये कार्यों की समीक्षा व उनकी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही, हर वर्ष के सालाना होने वाली गतिविधियों के बारे में भी पार्टी के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों को दिये गये जरूरी दिशा-निर्देशों का पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अनुपालन करने की भी सख्त हिदायत दी।

पढ़ें पूरी खबर.....

5. Varanasi: बाढ़ प्रभावितों की मदद में न हो देरी..पीएम मोदी ने डीएम को दिए युद्धस्तर पर राहत पहुंचाने के निर्देश

PM Modi Reviews Varanasi Flood Situation Directs Faster Relief Rescue Operations
पीएम मोदी-डीएम वाराणसी सत्येन्द्र कुमार(सोर्स- सोशल मीडिया)

काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति को लेकर गंभीरता दिखाई है। प्रधानमंत्री ने बुधवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर वार्ता कर जिले में गंगा के जलस्तर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

पढ़ें पूरी खबर.....

6. सिर पर सत्ता-सजातीय हाथ है, इसीलिए इनकी मूंछों पर ताव है..मूंछ ऐंठ कर दिखाने वाले सीओ को अखिलेश यादव का जवाब

Mainpuri CO Ashok Singh Viral Video Draws Criticism from Akhilesh Yadav
सीओ- अखिलेश(सोर्स- सोशल मीडिया)

 उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तैनात सीओ सिटी अशोक सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मैनपुरी के पोस्टमार्टम हाउस में एलाऊ थाना क्षेत्र में हुई हत्या के बाद परिजनों से बातचीत के दौरान यह घटना हुई। जब कुछ लोग उनका वीडियो बनाने लगे तो पहले उन्होंने मना किया,लेकिन न मानने पर उन्होंने गुस्से में मूंछों पर ताव देते हुए कहा कि वीडियो बनाकर अखिलेश यादव को भेज देना।

पढ़ें पूरी खबर.....

7. फर्रुखाबाद में बाढ़ का स्थायी समाधान कराएगी सरकार, सीएम योगी बोले- गंगा की ड्रेजिंग कर होगी चैनलाइजिंग

CM Yogi Adityanath Assures Permanent Solution to Farrukhabad Floods
सीएम योगी(सोर्स- फोटो नवभारत)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ का स्थायी समाधान कराने के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि मां गंगा के उफान से पानी का फैलाव हो रहा है। इससे फसल का काफी नुकसान हुआ। सरकार ने 9 वर्ष में सैकड़ों करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। जनप्रतिनिधियों के मुताबिक बाढ़ की समस्या का समाधान करने के लिए गंगा नदी की ड्रेजिंग कर उसे चैनलाइज करना होगा। सिल्ट को बाहर तटबंध के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

पढ़ें पूरी खबर.....

8. ट्रैफिक से हार गई जिंदगी: तीन किलोमीटर के जाम में थम गई मासूम की सांसें, पिता की गोद में तोड़ा दम

Aligarh Traffic Jam Turns Fatal as Sick Girl Dies Before Reaching Hospital
पिता की गोद में मासूम(सोर्स- फोटो नवभारत)

देश के अलग-अलग हिस्सों से जाम में फंसे मरीजों की जिंदगी छिन जाने की खबरें सामने आती रही हैं। अलीगढ़ के खैर कस्बे से सामने आई एक ऐसी ही घटना ने व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां करीब दो से तीन किलोमीटर लंबे जाम में फंसने के कारण एक बीमार बच्ची समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी। पिता की गोद में ही उसकी सांसें थम गईं।

पढ़ें पूरी खबर.....

9. कानपुर देहात में बारिश का कहर; भरभरा कर गिरी कच्चे मकान की छत गिरी, काल के गाल में समा गए दो मासूम बच्चे

Kanpur Dehat Roof Collapse Two Children Die as Heavy Rain Weakens Mud House
कच्चे मकान की छत गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत(सोर्स- फोटो नवभारत)

कानपुर देहात के मूसानगर के जरसेन गांव में बुधवार रात भारी बारिश के चलते कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबकर सात वर्षीय बेटी पलक और एक वर्षीय बेटे लवी की मौत हो गई, जबकि पिता श्रीराम उर्फ मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।ग्रामीणों ने फावड़े और कुदाल से मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। 

पढ़ें पूरी खबर.....

10. बरसाना पहुंचे तेज प्रताप यादव; गौ-पूजन कर लिया संतों का आशीर्वाद, वृंदावन में मनाएंगे जन्माष्टमी

Tej Pratap Yadav Visits Barsana Performs Cow Worship Ahead of Janmashtami in Vrindavan
तेज प्रताप यादव(सोर्स- फोटो नवभारत)

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इन दिनों राजनीति और सार्वजनिक विवादों से दूर ब्रजभूमि की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। श्रीकृष्ण की भक्ति में रंगे तेज प्रताप यादव का ब्रज में अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। बुधवार को उन्होंने बरसाना पहुंचकर गौ-पूजन किया और संतों का आशीर्वाद लिया। 

पढ़ें पूरी खबर.....

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com