UP Top 10 News: राखी पर बहनों को सौगात, दुर्व्यवहार करने वाली संतानों के लिए बदला कानून, पढ़ें 10 बड़ी खबरें

UP News Updates: 60+ महिलाओं को लाइफटाइम पास, माता-पिता से दुर्व्यवहार करने वाली संतान के लिए बदला कानून, कोर्ट में बच्ची ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से किया इनकार, पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें.
UP Top 10 News: A gift for sisters on Rakhi, law amended regarding children who mistreat parents
UP News Updates(सोर्स- AI जेनेरेटेड)

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

1. देख सपाई, बिटिया घबराई...महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना लॉन्च कर CM योगी ने बोला सपा पर हमला

the young woman got scared CM Yogi attacked the SP while launching the free bus travel scheme for women.
CM योगी(सोर्स- फोटो नवभारत)

उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा देते हुए 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत बुजुर्ग महिलाओं को प्रदेश के भीतर रोडवेज बसों में स्थायी रूप से निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर 27, 28 और 29 अगस्त को सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ मुफ्त बस यात्रा का भी ऐलान किया।

पढ़ें पूरी खबर...

2. रक्षाबंधन पर नहीं होगी सीटों की मारामारी, आगरा से चलेंगी 10+ स्पेशल ट्रेनें, GRP-RPF ने संभाला सुरक्षा मोर्चा

रक्षाबंधन
रक्षाबंधन(सोर्स- सोशल मीडिया)

रक्षाबंधन के त्यौहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आगरा रेल मंडल ने सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर कमर कस ली है। त्योहार पर बड़ी संख्या में लोगों के अपने घरों की ओर रवाना होने की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। आगरा के रेलवे स्टेशनों से शुरू की गई ये विशेष ट्रेनें आगामी 31 अगस्त तक यात्रियों को राहत देंगी।

पढ़ें पूरी खबर..

3. Kanpur: रक्षाबंधन से पहले बहन की आंखों में छलके आंसू, 15 महीने से लापता भाई की तलाश में दर-दर भटक रही गुड्डी

भाई- बहन की फाइन फोटो
भाई- बहन की फाइन फोटो(फोटो नवभारत)

रक्षाबंधन का त्योहार करीब है, बाजारों में राखियां सजी हैं, बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने की तैयारियों में जुटी हैं, लेकिन कानपुर देहात की एक बहन ऐसी भी है जो आंखों में आंसू लिए पिछले 15 महीने से अपने लापता भाई के सकुशल वापस लौटने का इंतजार कर रही है।

पढ़ें पूरी खबर..

4. अब माता-पिता से दुर्व्यवहार करने वाली संतान होगी संपत्ति से बाहर; CM योगी ने बदला कानून, जानिए पूरा प्रावधान

CM योगी ने बदला कानून
CM योगी ने बदला कानून(सोर्स- सांकेतिक फोटो)

हमारे समाज में वर्तमान समय में ऐसे कई मामलें देखने को मिल रहे है जहां आए दिन लोग अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ या तो मारपीट करते है या फिर उनकी सेवा करने के बजाय उनकी ही संपत्ति पर खुद तो हक जमा कर बैठ जाते है और उन्हें वृद्धाआश्रम में छोड़ देते है। संपत्ति के लिए माता-पिता की हत्या करने से भी पीछे नही हटते है।

पढ़ें पूरी खबर...

5. हाथरस की चर्चित यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत, मां ने भी तोड़ा दम; महाकाल जा रहा था परिवार

 यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय
यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय (सोर्स- सोशल मीडिया)

 हाथरस की चर्चित यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर छवि वार्ष्णेय (23) की मध्य प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी मां सारिका (50) ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। दोनों मां-बेटी परिवार के साथ उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए कार से निकली थीं। दुर्घटना में छवि के पिता श्यामलाल (54), समधी सूरजपाल और कार चालक सचिन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल आगर रेफर किया गया है।

पढ़ें पूरी खबर...

6. रेलवे की बड़ी पहल: महिला RPF कर्मियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 स्टेशनों पर बनेंगे आधुनिक चेंजिंग रूम

महिला RPF
महिला RPF(सोर्स- सोशल मीडिया)

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल ने कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के लिए बेहतर, सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मंडल के 23 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर तैनात महिला आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) कर्मियों के लिए आधुनिक चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। इन चेंजिंग रूम में महिला जवानों की निजता और बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

पढ़ें पूरी खबर...

7. कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर मचा बवाल; कंगना के बाद संतों ने जताई नाराजगी, सरकार से कार्रवाई की मांग

रक्षाबंधन विज्ञापन
रक्षाबंधन विज्ञापन(सोर्स- सोशल मीडिया)

रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते से जुड़े पर्व को लेकर सामने आए एक विज्ञापन की प्रस्तुति पर विवाद खड़ा हो गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत द्वारा अभिनेत्री कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन की स्टाइलिंग पर सवाल उठाए जाने के बाद अब मथुरा-वृंदावन के साधु-संतों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। संतों ने विज्ञापन की शैली पर आपत्ति जताते हुए सरकार से ऐसे विज्ञापनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें पूरी खबर...

8. शामली में ताबड़तोड़ फायरिंग, जिम के बाहर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या, इलाके में मची सनसनी

हरियाणवी सिंगर
हरियाणवी सिंगर (सोर्स- सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। उनके परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक उनका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।

पढ़ें पूरी खबर...

9. अब जहां चाहेंगे वहां जाएंगे; निशुल्क बस यात्रा पर भावुक हुईं बुजुर्ग, बोलीं- अब किसी पर निर्भर नहीं हूं

लाभान्वित महिलाएं
लाभान्वित महिलाएं(सोर्स- फोटो नवभारत)

निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान कई महिलाएं भावुक हो गईं और बोलीं कि अब उन्हें यात्रा के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अयोध्या, काशी या प्रदेश में कहीं और जाने के लिए किराये की चिंता नहीं करनी होगी। इस दौरान उत्साहित बेटियों ने कहा कि हमें योगी जी पर गर्व है। सीएम को देखते ही सभी महिलाओं ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया।

पढ़ें पूरी खबर...

10. ग्रीन मोबिलिटी की ओर बढ़ रही यूपी की रफ्तार, EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में उत्तर प्रदेश को मिला तीसरा स्थान

EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर(सोर्स- सोशल मीडिया)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तर प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com