रेलवे की बड़ी पहल: महिला RPF कर्मियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 स्टेशनों पर बनेंगे आधुनिक चेंजिंग रूम

Prayagraj Railway News: प्रयागराज के 23 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर महिला RPF कर्मियों के लिए आधुनिक चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। बुनियादी सुविधाओं से लैस इन चेंजिंग रूम का निर्माण 12 महीने में पूरा होगा।
Prayagraj Division to Build Modern Changing Room for Women RPF Personnel 23 Railway Stations
महिला आरपीएफ(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

NCR Prayagraj Railway Division: उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल ने कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के लिए बेहतर, सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मंडल के 23 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर तैनात महिला आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) कर्मियों के लिए आधुनिक चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। इन चेंजिंग रूम में महिला जवानों की निजता और बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

कार्यस्थल पर होने वाली असुविधाओं से मिलेगी राहत

प्रयागराज मंडल के अधिकारियों के मुताबिक ड्यूटी के दौरान महिला आरपीएफ कर्मियों को कपड़े बदलने और निजी जरूरतों के लिए पर्याप्त एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इससे महिला जवानों को कार्यस्थल पर होने वाली असुविधाओं से राहत मिलेगी और उनके लिए अधिक सुविधाजनक वातावरण तैयार होगा।

Prayagraj Division to Build Modern Changing Room for Women RPF Personnel 23 Railway Stations
Kanpur: रक्षाबंधन से पहले बहन की आंखों में छलके आंसू, 15 महीने से लापता भाई की तलाश में दर-दर भटक रही गुड्डी

12 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य

परियोजना को प्रयागराज मंडल इंजीनियरिंग (ट्रैक) विभाग के अधीन ई-टेंडरिंग के माध्यम से स्वीकृति दी जा चुकी है। निर्माण कार्य को 12 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत प्रत्येक चयनित स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट परिसर में सर्वसुविधायुक्त चेंजिंग रूम का निर्माण कराया जाएगा।

प्रमुख स्टेशनों के नाम

इनमें शंकरगढ़, मानिकपुर, चित्रकूट,सोनभद्र, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मीरजापुर, विंध्याचल, मांडा, नैनी, भरवारी, बिंदकी रोड, पनकीधाम, रूरा, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, टूंडला जंक्शन, बरहन, हाथरस, अलीगढ़ जंक्शन, खुर्जा जंक्शन और दादरी समेत मंडल के प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

Prayagraj Division to Build Modern Changing Room for Women RPF Personnel 23 Railway Stations
अब माता-पिता से दुर्व्यवहार करने वाली संतान होगी संपत्ति से बाहर; CM योगी ने बदला कानून, जानिए पूरा प्रावधान

रेलवे की इस पहल को महिला सुरक्षा बल कर्मियों के लिए कार्यस्थल की सुविधाओं में सुधार से जोड़कर देखा जा रहा है। महिला आरपीएफ जवान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा, महिला यात्रियों की सहायता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में उनके लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराना जरूरी है।

आधुनिक चेंजिंग रूम बनने से महिला जवानों को ड्यूटी के दौरान निजी सुविधाओं के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। साथ ही यह पहल रेलवे में लैंगिक समानता और महिला कर्मचारियों के अनुकूल कार्य वातावरण विकसित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com