UP Top 10 News: चंद्रशेखर का हमला, HC में DGP की पेशी, आरक्षण पर मायावती का वार, एक क्लिक में सभी बड़ी खबरें

UP News Updates: जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोध पर बवाल, सतीश महाना पर विवाद से लेकर मिर्जापुर में बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी तक; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।
Uttar Pradesh Top 10 News
UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरेंसोर्स- AI
Published on
Updated on

Uttar Pradesh Top 10 News Today: UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं, यूपी में आज क्या रहा खास

1. आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

देश की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर इस समय जातिगत आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर भीड़ जुटी है। इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदर्शन में शामिल हर्ष दुबे समेत कई अन्य लोगों से मुलाकात भी की थी। इस मामले को लेकर अब बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का भी बयान सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर...

Mayawati Chirag Paswan On Reservation
मायावती और चिराग पासवानसोर्स- सोशल मीडिया

2. चीनी महंगी पर गन्ना सस्ता क्यों? आगरा में चंद्रशेखर आजाद का सरकार से तीखा सवाल, आरक्षण पर दी खुली चुनौती

आगरा में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ रविवार को कार्यकर्ताओं से संवाद करने आगरा पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए चंद्रशेखर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपना एजेंडा स्पष्ट किया। पढ़ें पूरी खबर...

Chandrashekhar Azad Agra Visit
लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’सोर्स- सोशल मीडिया

3. अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध विदेशी नागरिक को पकड़ा। जांच में उसकी पहचान बांग्लादेश के हबीगंज जिले के निवासी मो. रियाज अहमद (23) के रूप में हुई। उसके पास भारत में प्रवेश के लिए वैध पासपोर्ट, वीजा अथवा अन्य जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। पढ़ें पूरी खबर...

Bangladeshi Citizen Arrested Mirzapur
मीरजापुर में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तारसोर्स- नवभारत लाइव

4. राष्ट्रगान के बीच में ही रवाना हुए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना! वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विवाद-VIDEO

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बार विवादों के घेरे में कोई और नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) सतीश महाना हैं। सोशल मीडिया पर सतीश महाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे राष्ट्रगान के बीच में ही कार्यक्रम स्थल से रवाना होते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही उनके इस तरह चले जाने पर अब इंटरनेट पर गंभीर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Satish Mahana national anthem viral video screenshot UP politics news
राष्ट्रगान के समय रवाना होते सतीश महानासोर्स- X स्नैपग्रैब

5. यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, सहयात्री संग मिलेगी फ्री बस सेवा की सुविधा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर राज्य की सभी महिलाओं को एक बहुत बड़ा उपहार दिया है। इस साल रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को यूपी रोडवेज की सभी सरकारी बसों में पूरी तरह से मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

Free Bus Service In UP
फ्री बस सेवा (सोर्स- सोशल मीडिया)

6. एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित एसआईटी के द्वारा पूरे घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल की जा रही है। आईजी किरन एस की अगुवाई में चल रही इस एसआईटी में एक फॉरेंसिक ऑडिटर को भी शामिल किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

ram mandir sbi locker
अयोध्या राम मंदिरफाइल फोटो

7. आगरा-मथुरा हाईवे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 कुंतल गांजा बरामद; तस्करी में शामिल ट्रक और कार भी जब्त

आगरा-मथुरा हाईवे पर नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन कुंतल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजे की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक और एक कार को भी कब्जे में लिया है। कार्रवाई रैपुरा जाट के पास की गई। पढ़ें पूरी खबर...

Agra Mathura Highway Ganja Bust
आगरा-मथुरा हाईवे पर भारी मात्रा में गांजा बरामदसोर्स- नवभारत लाइव

8. आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर भड़कीं मायावती, राहुल गांधी और कांग्रेस की मानसिकता पर उठाए सवाल

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन को आरक्षण विरोधी करार देते हुए कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी समाज को संविधान में मिले आरक्षण को खत्म करने की कोशिश देशहित में नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

BSP chief Mayawati addressing the media
बसपा प्रमुख मायावती सोर्स-सोशल मीडिया

9. आदेशों के टालमटोल पर पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट, DGP और महाधिवक्ता को किया तलब; जानें क्या है पूरा मामला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अदालत के आदेशों के पालन में पुलिस अधिकारियों की ओर से कथित लापरवाही और टाल-मटोल को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने पुलिस प्रमुख (डीजीपी) तथा महाधिवक्ता को 24 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन की एकलपीठ ने महोबा के श्रीनगर थाने में दर्ज हत्या के मामले में आरोपी पुष्पराज सिंह उर्फ बबलू की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Allahabad High Court Summons DGP
इलाहाबाद हाई कोर्टसोर्स- सोशल मीडिया

10. यूपी के जर्जर स्कूलों पर सियासत तेज, बबुआ पर योगी का हमला, बोले- पिछली सरकारों की देन हैं ऐसे भवन

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जर्जर स्कूलों की इमारतों को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक ओर 3.53 लाख रसोइयों के लिए सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी बड़ी घोषणाएं कीं, तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलने का मौका नहीं चुका। पढ़ें पूरी खबर...

CM Yogi adityanath slams sp akhilesh yadav
सीएम योगी आदित्यनाथसौजन्य-IANS
Navbharat Live
navbharatlive.com