UP Top 10 News: राम मंदिर में 105 बार दान चोरी, विवेक तिवारी मर्डर केस, BSP की घोषणा और TGT-PGT पर घमासान

UP News: CM योगी का संवाद, प्रयागराज में कफन ओढ़कर अनशन, दलित समाज का अल्टीमेटम, सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की जेल, वाराणसी में सीवर पर सियासत; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।
Uttar Pradesh Top 10 News Today
UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरेंसोर्स- AI

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

1. Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

Ram Mandir Donation Theft SIT Report
सुप्रीम कोर्टफोटो-सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले की सुनवाई शुरू की। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि स्टेटस रिपोर्ट जमा कर दी गई है। SIT की रिपोर्ट में कहा गया है कि CCTV फुटेज से दान चोरी की 105 घटनाओं की पहचान की गई है और जांच पूरी हो चुकी है। SIT 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।

पढ़ें पूरी खबर...

2. मेरठ में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले- रोजगार का मिशन जारी रहेगा

Yogi Adityanath in Meerut Announces One Lakh Jobs for Youth in Six Months
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(सोर्स- सोशल मीडिया)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की क्रांतिधरा पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का 'युवा संवाद' कार्यक्रम में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमने सत्ता संभालते ही युवाओं के लिए सरकारी भर्तियों को लेकर पारदर्शी व्यवस्था बनाई। अब तक 9.50 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। परसों से फिर मिशन रोजगार शुरू हुआ है।

पढ़ें पूरी खबर...

3. UP Elections 2027: BSP ने घोषित किया तीसरा उम्मीदवार, सुल्तानपुर से इम्तियाज अहमद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

BSP Candidate List UP Elections 2027
बसपा प्रमुख मायावतीसोर्स- सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने एक और उम्मीदवार का ऐलान किया है। पार्टी ने सुल्तानपुर विधानसभा सीट से इम्तियाज अहमद भुट्टो को प्रत्याशी घोषित किया है। बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर सुल्तानपुर से इम्तियाज अहमद को प्रत्याशी और प्रभारी बनाया गया है।

पढ़ें पूरी खबर...

4. Varanasi News: शिवाला चौराहा सीवर मामले में गरमाई सियासत, अजय राय ने CCTV फुटेज से जांच की उठाई मांग

Ajay Rai Demands CCTV Probe and Action In Shivala Chauraha Sewer Bag Case
मौके का निरीक्षण करते हुए अजय राय(सोर्स- सोशल मीडिया)

शिवाला चौराहे पर सीवर के अंदर बोरा मिलने के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय सोमवार को अग्रवाल रेडियो चौराहा पहुंचे। उन्होंने मौके की स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सीवर एवं जलनिकासी की समस्याओं की जानकारी ली।

पढ़ें पूरी खबर...

5. Vivek Tiwari Case: लखनऊ के चर्चित विवेक तिवारी मर्डर में फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की जेल

Cop Prashant Chaudhary Sentenced 10 Years
मृतक विवेक तिवारी और आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरीसोर्स- सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला जज कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। कोर्ट में आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या का दोषी माना और 10 साल की कैद की सजा सुनाई। मामला 2018 का है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में यह हत्याकांड हुआ था।

पढ़ें पूरी खबर...

6. प्रयागराज में TGT-PGT आंदोलन तेज: साथी की मौत पर कफन ओढ़कर लेटे छात्र, JNU छात्रों ने भी खोला मोर्चा

Prayagraj TGT PGT Recruitment Protest
प्रयागराज में कफन ओढ़कर लेटे अभ्यर्थीसोर्स- नवभारत लाइव

टीजीटी-पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावली और पुराने परीक्षा पैटर्न के आधार पर कराने की मांग को लेकर प्रयागराज में चल रहा छात्रों का आंदोलन 17वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन में शामिल जौनपुर निवासी विजय बहादुर की मौत के बाद अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई है। शिक्षा निदेशालय में पहुंचे आमरण अनशनकारी छात्रों ने कफन ओढ़कर गेट के सामने लेट गए।

पढ़ें पूरी खबर...

7. वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी के विरोध में दलित महापंचायत, इन्फ्लुएंसर बोले- न्याय नहीं मिला तो सड़क पर उतरेंगे

Agra Dalit Mahapanchayat Seeks Action Against Alleged Remark on Valmiki Community
दलित महापंचायत(सोर्स- फोटो नवभारत)

वाल्मीकि समाज को लेकर की गई कथित टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में शिशिया पांडे में दलित महापंचायत बुलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग शामिल हुए। महापंचायत में वक्ताओं ने मामले में प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की।

पढ़ें पूरी खबर...

8. UP: 4512 सहायता प्राप्त विद्यालयों में स्थायी कंप्यूटर शिक्षकों की मांग, शासन को फिर भेजा प्रस्ताव

UP Aided Schools Seek Permanent Computer Teacher Posts After 25 Years
कंप्यूटर शिक्षा(सांकेतिक फोटो)

उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा को शुरू हुए करीब 25 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी कंप्यूटर शिक्षकों के पद सृजित नहीं हो सके हैं। वर्ष 2001 में भारत सरकार की माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी योजना के तहत कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल अधोसंरचना विकसित करने की पहल शुरू हुई थी।

पढ़ें पूरी खबर...

9. बुलंदशहर को मिलीं 17 नई अदालतें, 9 सिविल जज सीनियर और 2 जूनियर डिवीजन; लंबित मुकदमों के निपटारे में आएगी तेजी

Bulandshahr Gets 17 New Courts to Speed Up Disposal of Pending Cases
बुलंदशहर अदालत(सोर्स- सोशल मीडिया)

बुलंदशहर में लोगों और न्यायिक व्यवस्था के लिए सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। प्रदेश की जिला न्यायपालिका में लंबित मुकदमों को जल्दी निपटाने के लिए सरकार ने पहले चरण में 900 नए कोर्ट बनाने की मंजूरी दी है। इस योजना के तहत बुलंदशहर जिले को कुल 17 नए कोर्ट मिले हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

10. इलाहाबाद HC का बड़ा आदेश: UP पुलिस और सरकारी वकीलों को मिलेगी फॉरेंसिक साइंस की ट्रेनिंग

Allahabad High Court Order Forensic Science Training
इलाहाबाद हाई कोर्टसोर्स- सोशल मीडिया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस और अभियोजन अधिकारियों को फोरेंसिक साइंस का नियमित प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने आतिश उर्फ कृष्णाकांत की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में तकनीकी सुधार और वैज्ञानिक साक्ष्यों के बेहतर इस्तेमाल को लेकर यह महत्वपूर्ण आदेश दिया।

पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com