UP Top 10 News: मायावती का सियासी दांव! CM योगी का सेवा संकल्प और मेरठ-कानपुर में अपराध; पढ़ें 10 बड़ी खबरें

UP News Updates: मायावती के उत्तराधिकार पर फैसला, शिक्षक भर्ती प्रदर्शन, AMU में मोदी हॉस्टल की मांग, CM योगी के सेवा संकल्प अभियान और प्रदेश के क्राइम तक; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।
Uttar Pradesh Top 10 News Today
यूपी टॉप 10 न्यूजसोर्स- AI

Uttar Pradesh Top 10 News Today: उत्तर प्रदेश की दिनभर की वो बड़ी और अहम खबरें हम अपने पाठकों के लिए एक साथ लेकर आ रहे हैं। जहां आप केवल एक क्लिक में राज्य में हुई सियासी हलचल से लेकर सरकार की घोषणाओं और अपराध की दुनिया में क्या कुछ हुआ वो सबकुछ जान पाएंगे। आइए इस खास बुलेटिन में यूपी की दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

1. मायावती की सियासी वारिस बनेंगी भतीजी दीपिका? आकाश आनंद को झटका, BSP में महिला नेतृत्व का नया दौर!

Mayawati Statement On BSP Succession
मायावती और आकाश आनंदसोर्स- सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के लिए पार्टी के दरवाजे पूरी तरह बंद कर दिए। भतीजों से मोहभंग के बीच शनिवार को उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि आज मेरा अन्तिम यही फैसला व प्रतिज्ञा है कि अब इनके (भाइयों के बेटों) खासकर किसी भी बेटे को बीएसपी में किसी भी छोटे-बड़े पद पर बने रहकर राजनीति करने का मौका नहीं दिया जायेगा।

पढ़ें पूरी खबर...

2. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’, सीएम योगी बोले- गांव-गांव पहुंचेंगी कल्याणकारी योजनाएं

CM Yogi Announces Seva Sankalp Abhiyan to Mark PM Modi 25 Years of Public Service
सीएम योगी(सोर्स- नवभारत लाइव)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ न कोई वंश परंपरा थी और न ही उन्हें कोई विरासत वंशानुगत रूप से मिली थी। उनके पास तप, साधना, संघर्ष और देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाहत थी। आज उनकी साधना और तप का लाभ पूरे देश को योग्य नेतृत्व के रूप में मिल रहा है। शासन प्रमुख के तौर पर PM मोदी के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस यात्रा के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन मिलकर 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएंगे।

पढ़ें पूरी खबर...

3. Aligarh: AMU में हॉस्टल की कमी का मुद्दा गरमाया, छात्रों ने की 2500 बेड वाले पीएम मोदी हॉस्टल की मांग

AMU Students Demand 2,500 Bed PM Modi Hostel Amid Accommodation Shortage
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र(सोर्स- नवभारत लाइव)

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रों के बीच हॉस्टल की कमी का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में छात्रों को हॉस्टल की सुविधा नहीं मिल पाने के कारण निजी पीजी और हॉस्टल में रहना पड़ रहा है। हाल ही में दिल्ली में निजी पीजी से जुड़ी घटना का हवाला देते हुए छात्रों ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इसके चलते अब एएमयू में 2500 बेड क्षमता वाले ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हॉस्टल’ के निर्माण की मांग उठाई गई है।

पढ़ें पूरी खबर...

4. लखनऊ में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी, CM योगी से मुलाकात और आरक्षण विसंगति दूर करने की मांग

OBC Reservation Teacher Recruitment UP
लखनऊ में अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शनसोर्स- IANS

68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश को लागू करने और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने नारे लगाए और उपमुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश की।

पढ़ें पूरी खबर...

5. संगम नगरी में पर्यटन विकास को मिली नई रफ्तार; 1,52,332 लाख का निवेश, धार्मिक स्थलों से इको टूरिज्म तक विस्तार

Prayagraj Tourism Development: 1,523 Crore Investment Under UP Tourism Policy 2022
संगम नगरी प्रयागराज (सोर्स- सोशल मीडिया)

तीर्थराज प्रयागराज में धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर पर्यटन विभाग ने बड़े पैमाने पर काम कराए हैं। संगम नगरी में जहां धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और पर्यटक सुविधाओं का विस्तार हुआ है, वहीं फसाड लाइटिंग, इको टूरिज्म, होटल उन्नयन और पर्यटन नीति के जरिए निवेश को भी बढ़ावा मिला है।

पढ़ें पूरी खबर...

6. कानपुर में 5600 Cr के इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड का खुलासा! कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था खेल, दो अरेस्ट

Kanpur Jajmau 5600 Crore Cyber Fraud Raid
कानपुर के जाजमऊ में साइबर पुलिस की रेडसोर्स- नवभारत लाइव

कानपुर के जाजमऊ इलाके में साइबर टीम और एसओजी द्वारा मारी गई रेड कोई आम कार्रवाई नहीं थी। इस छापेमारी में पुलिस के हाथ एक ऐसा सुराग लगा, जिसने पूरे देश के साइबर सुरक्षा तंत्र को चौंका दिया है। एक साधारण से दिखने वाले कॉल सेंटर के पीछे 5600 करोड़ रुपये की इंटरनेशनल लेवल की साइबर ठगी का खेल चल रहा था।

पढ़ें पूरी खबर...

7. सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

CM Yogi Meets Divyang Girl Ragini, Assure Support for Treatment   Education
सीएम योगी-दिव्यांग रागिनी (सोर्स- नवभारत लाइव)

बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उसके माता-पिता और बलिया की भाजपा विधायक केतकी सिंह भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने रागिनी से आत्मीयता से बातचीत कर उसके स्वास्थ्य, पढ़ाई और परिवार की जरूरतों की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

पढ़ें पूरी खबर...

8. Prayagraj: पुल पर मोबाइल, पर्स और चप्पल छोड़ यमुना ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग; गोताखोरों ने किया रेस्क्यू

Prayagraj Yamuna Bridge: Girl  Rescued After Jumping Into River
युवती को रेस्क्यू करती टीम(सोर्स- नवभारत लाइव)

यमुना ब्रिज के बीचो-बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने अचानक पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। नदी में युवती के गिरने की जानकारी मिलते ही स्थानीय नाविकों और जल पुलिस के गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवती को नदी से बाहर निकाल लिया गया। उस समय उसकी हालत बेहोशी जैसी बताई जा रही थी।

पढ़ें पूरी खबर...

9. नायब तहसीलदार नवीन कुमार पर आय से अधिक खर्च का मामला; 55 लाख का अंतर मिला, विजिलेंस ने दर्ज की FIR

UP Vigilance Case: Former Naib Tehsildar Naveen kumar Booked Over Disproportionate Expenditure
आय से अधिक खर्च का मामला(सांकेतिक फोटो)

सरकारी नौकरी के दौरान अर्जित आय और खर्च के बीच बड़ा अंतर सामने आने के बाद फिरोजाबाद के सिरसागंज में नायब तहसीलदार रहे नवीन कुमार सतर्कता जांच के घेरे में आ गए हैं। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की आगरा सेक्टर टीम की खुली जांच में उनकी ज्ञात वैध आय के मुकाबले 55 लाख रुपये से अधिक का अतिरिक्त खर्च पाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पढ़ें पूरी खबर...

10. मेरठ में अपराधियों का तांडव; मवाना में स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला, हस्तिनापुर में भी युवक को मारी गोली

 Meerut Crime: School Operator Attacked in Mawana, Youth Shot Dead Hastinapur
मेरठ मर्डर केस(सांकेतिक फोटो)

यूपी के मवाना के राफन स्थित ऋषभ एकेडमी की प्रधानाचार्य रीना त्यागी के पति और प्ले स्कूल संचालक राहुल त्यागी पर जानलेवा हमले के बाद पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शानु त्यागी उर्फ शानु चौहान ने अपने दो साथियों के साथ प्रीत नगर में राहुल त्यागी पर जानलेवा हमला किया और मौके से फरार हो गया। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com