Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP में फिर ठांय-ठांय! गाजियाबाद में हुआ बड़ा एनकाउंटर, महिलाओं के गहने छीनते थे आरोपी

UP News: गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद शाहजहांपुर जिले के कुख्यात पंखिया गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात इस मुठभेड़ में एक गोली लगने से घायल हो गया।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 14, 2025 | 10:15 PM

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद पंखिया गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Follow Us
Close
Follow Us:

गाजियाबाद: गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद शाहजहांपुर जिले के कुख्यात पंखिया गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि रविवार रात इस मुठभेड़ में एक गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को बिना किसी नुकसान के गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक चौथा सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी के मुताबिक, यह गिरोह गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय था और मार्च में लूट की कई घटनाओं में शामिल था। ऐसी ही एक घटना 26 मार्च की रात घटी जिसमें इस गिरोह ने एक फार्मा (दवा) कंपनी के कर्मचारी रजनीश शर्मा और अमराला गांव के एक निवासी पर हमला किया था।

छीने थे महिलाओं के गहने

पुलिस के अनुसार जब शर्मा अपनी पत्नी और बहन के साथ टहलने निकले थे, तब इन लुटेरों ने उनके ऊपर गोलियां चलायीं और महिलाओं की कान की बालियां छीनकर भाग गए थे। उसी रात, इस गिरोह ने अजित कुमार पर गोलियां चलायी थीं जिसमें अजित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डीसीपी का कहना है कि इसी तरह, 27 मार्च को सुबह चार बजे अज्ञात बदमाश विरेंद्र सिंह के घर में घुसे और एक महिला से सोने के आभूषण लूट लिये।

उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शाहजहांपुर के रहने वाले हैं आरोपी

इन घटनाओं के बाद संदिग्धों को पकड़ने के लिए कई टीम लगाई गई थीं। तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इतवारी (27), भरत (37) और पदम (19) के रूप में की गई है जो शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। तिवारी के अनुसार सभी ने मार्च में मोदीनगर क्षेत्र में किये गये अपराध स्वीकार किए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान, इन आरोपियों ने बताया कि ये खुर्जा से सेरामिक बर्तन और सजावटी सामान के विक्रेता बनकर घूमते थे। वे पिछले महीने सिंकरी मेला के दौरान गाजियाबाद आए थे। पुलिस ने इनके पास से एक देसी तमंचा, एक कारतूस बरामद किया।

Up police encounter ghaziabad three members of pankhia gang arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2025 | 10:15 PM

Topics:  

  • Encounter
  • Ghaziabad
  • Latest News
  • UP Police News

सम्बंधित ख़बरें

1

शाहरुख की IPL टीम बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर को रिलीज करे, विरोध के बाद BCCI का KKR को निर्देश

2

यूपी में 4 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने दरिंदों का किया एनकाउंटर

3

1 साल में 266 शिकायतें, मेन लाइन के ऊपर पब्लिक टॉयलेट…इंदौर त्रासदी की पूरी टाइमलाइन

4

टिकट मांगने के इच्छुक संघ से दूर रहें…मोहन भागवत ने RSS को बताया भाजपा से अलग, जानें क्या कुछ कहा?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.