UP पुलिस का डबल एक्शन, एटा-बुलंदशहर में देर रात ताबड़तोड़ एनकाउंटर, अवैध हथियारों संग दबोचे गए 3 शातिर अपराधी
Three Criminals Arrested In UP: यूपी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। एटा और बुलंदशहर जिले में मुठभेड़ में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
- Written By: अमन मौर्या
उत्तर प्रदेश पुलिस एनकाउंटर में पकड़े गए अपराधी (फोटो सोर्स- आईएएनएस)
UP Police Encounter Etah Bulandshahr : उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। एटा और बुलंदशहर जिले में हुए एनकाउंटर में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों शातिर अपराधी थे। उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। एटा में जैथरा इलाके के धौली रोड पर देर रात गाड़ियों की चेकिंग के समय पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। अपराधियों ने भगाने का प्रयास करते हुए गोली चलाई थी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई की। पुलिस फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। ये दोनों आरोपी जिले में छिनैती और लूटपाट के मामलों से जुड़े हुए हैं।
आरोपी मैनपुरी जिले के निवासी
घटना की जानकारी देते हुए सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया, 15 मई को जैथरा इलाके में गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दो मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम की तरफ आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। जब उन्हें रोका गया, तो दोनों मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल सवार के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
रिंकू सिंह के साथ AI फोटो वायरल होने पर भड़क उठीं सांसद प्रिया सरोज, 2 BJP नेताओं पर ठोंकी FIR
धुले में सनसनीखेज हत्याकांड, पत्नी के सामने किए अपमान से बौखलाया बेटा; माता-पिता को मूसल से मारा, मौत
नागपुर: चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से रुका 15 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह, परिजनों को समझाइश के बाद टला विवाह
नागपुर: करोड़ों के ‘एमरेक्स ट्रेड मनी’ निवेश घोटाले में बड़ा फैसला, कोर्ट ने विनोद उप्रे समेत अन्य को किया बरी
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश अरमान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी शकील भी मैनपुरी जिले का रहने वाला है।
पॉक्सो और आर्म्स एक्ट के संगीन मुकदमे दर्ज
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, अरमान ने स्वीकार किया कि जसरतपुर क्षेत्र में एक साथी रफीक के साथ मिलकर उसने एक महिला के आभूषण छीने थे। इसके अलावा, जैथरा कस्बा में उसने अपने साथी के साथ एक महिला का बैग छीनने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि घायल अरमान को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- रिंकू सिंह के साथ AI फोटो वायरल होने पर भड़क उठीं सांसद प्रिया सरोज, 2 BJP नेताओं पर ठोंकी FIR
अवैध हथियार बरामद
इसी प्रकार बुलंदशहर में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में गुरावली रोड पर देर रात पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश के पास से अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी शौकेंद्र पर गैंगस्टर, लूट, पॉक्सो और आर्म्स एक्ट के 8 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
