Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, वृंदावन परिक्रमा करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Aug 05, 2023 | 09:43 AM

प्रतीकात्मक फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

हाथरस: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras:) में शुक्रवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर-ट्राली और कैंटर में जोरदार भिड़िंत हो गई। इस टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। 12 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रैक्टर-ट्राली से मथुरा- व‍ृदावन जा रहे
यह हादसा हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र (Sahapau police station)  के अंतरगत हुआ। एटा जिले के थाना सकरौली क्षेत्र के गांव गढ़िया मौजपुर से ग्रामीण कल रात ट्रैक्टर-ट्राली से मथुरा- व‍ृदावन परिक्रमा करने जा रहे थे। जैसे ही श्रद्धालु सादाबाद- जेलसार रोड पर सहपऊ क्षेत्र में नलगा ब्राह्मण के पास रोड पर पहुंचे वहां उनका एक्सीडेंट हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार ग्रामीणों के साथ आगरा और फिरोजाबाद से रिश्तेदार भी सवार थे।

ट्रैक्टर-ट्राली पर 25 से ज्यादा लोग सवार
सादाबाद- जेलसार रोड (Sadabad-Jelsar Road) पर सादाबाद की ओर से आ रहे कैंटर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टैंकर ड्राइवर वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया।  जिसके बाद ट्रैक्टर- ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे अपलट गई। इसमें सवार सभी इसके नीचे दब गए। ट्रैक्टर- ट्राली पर 25 से ज्यादा लोग सवार थे। 

सम्बंधित ख़बरें

यूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार

घर में नमाज पढ़ने से रोकने पर बरेली DM-SSP को अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने बताया निजी अधिकारों का उल्लंघन

योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, विधानसभा घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई नेता अरेस्ट

उनको इलाज कराना चाहिए, हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को बताया ‘मानसिक रोगी’, असम में घुसपैठ पर क्या बोले?

एंबुलेंस आने में देरी पर पुलिस की गाड़ियों से घायलों को अस्पताल भिजवाया
हादसे की जानकारी होते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस आने में देरी होने पर पुलिस की गाड़ियों से घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। गंभीर रुप से घायलों को यहां से अलीगढ़ और आगरा के लिए रेफर किया गया।

UP में ट्रैक्टर- ट्राली से सवारी करना बैन
यूपी के कानपुर में 1 अक्टूबर 2022 को भीषण सड़क हादसा हो गया था। जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील करते हुए निर्देश दिया था कि ट्रैक्टर- ट्राली का इस्तेमाल सिर्फ कृषि कार्यों कार्यों के लिए किया जाए। ट्रैक्टर- ट्राली के जरिये आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। 

CM योगी आदित्यनाथ का आदेश नजरअंदाज
ट्रैक्टर- ट्राली के जरिये आवाजाही पर रोक लगाने के बाद भी इस पर कुछ खास असर पड़ते नहीं दिख रहा। लोग धड़ल्ले से इस पर सवारी कर रहे हैं, जिसका नतीजा हादसे के रूप में सामने आती है। पुलिस भी इस पर गौर नहीं कर रही है।  ट्रैक्टर- ट्राली पर सवार होकर श्रद्धालु जब निकले क्या किसी पुलिस वालों की नजर नहीं गई। अगर नजर गई तो यात्रा करने से रोकी क्यों नहीं ? अगर नजर नहीं गई तो क्यों नहीं गई? पुलिस प्रशासन की उदासीनता का ही देन है कि लोग खुलेआम ट्रैक्टर-ट्राली का इस्तेमाल आवाजाही के कार्यों में कर रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।

Up newstragic road accident in hathras 5 devotees going to vrindavan parikrama died many injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2023 | 09:27 AM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Hathras News
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.