Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, अलीगढ़ और मथुरा में दो बड़ी मुठभेड़, दो बदमाश ढेर और तीन घायल

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में अपराधियों पर नकेल कसी है। अलीगढ़ में महिलाओं से लूटपाट करने वाले दो इनामी बदमाश ढेर हो गए। मथुरा में तीन पशु तस्करों को पैर में गोली लगी है।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 25, 2026 | 11:18 AM

यूपी पुलिस ने पकड़े गो-तस्कर, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार, 25 मई को अलीगढ़ और मथुरा जिलों में पुलिस का बदमाशों से आमना-सामना हुआ। अलीगढ़ में जहां पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को मार गिराया, वहीं मथुरा में पशु तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों को दबोच लिया गया।

अलीगढ़ के अतरौली इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो कुख्यात आरोपी, रजा मोहम्मद और मुबीन, मारे गए हैं। इन आरोपियों ने हाल के दिनों में महिलाओं के साथ लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला रखी थी। एसएसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार, इन बदमाशों ने 17 मई को मडराक थाना क्षेत्र में 10 महिलाओं और 21 मई को विभिन्न अन्य क्षेत्रों में 6 और महिलाओं से हथियार के बल पर लूटपाट की थी।

लूट के बाद की पुलिस पर फायरिंग

पुलिस इन घटनाओं के बाद से ही बुलंदशहर सीमा और अन्य रास्तों पर लगातार निगरानी रख रही थी। जब पुलिस ने इन्हें गोंडा थाना क्षेत्र में रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले। इसके बाद अतरौली के मंडोली गांव के एक आम के बाग में छिपकर बदमाशों ने पुलिस पर लगातार गोलियां बरसाईं। पुलिस की आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद उन्होंने फायरिंग जारी रखी, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए और पुलिस की गाड़ी पर भी गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों को गोली लगी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह

UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से लखनऊ में गैंगरेप! चारबाग स्टेशन पर परिचित ने जाल में फंसाया, फिर बनाया शिकार

प्रतीक यादव की तेरहवीं आज, अपर्णा ने सुधारी पुरानी गलती, सैफई परंपरा को लेकर चर्चाएं तेज

‘मसीहा बनना है तो मुसलमान को बनाओ पार्टी अध्यक्ष’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर तीखा हमला

कौन था रजा मोहम्मद?

मारे गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास बेहद खौफनाक था। रजा मोहम्मद पर कुल 40 मामले दर्ज थे और वह हापुड़, गाजियाबाद, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत कई जनपदों में सक्रिय था। एसएसपी ने खुलासा किया कि रजा मोहम्मद ने नोएडा में एक लूट के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था और वह पिछले महीने ही जेल से छूटा था। वहीं दूसरे बदमाश मुबीन के खिलाफ भी लूट के 18 मामलों समेत कुल 27 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने 21 मई की रात को ही इन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

तीन घायल तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

एक अन्य बड़ी कार्रवाई में, मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान जब पुलिस का सामना इस गिरोह से हुआ, तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में तीन पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: धुले में दर्दनाक हादसा, मुंबई-आगरा हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 6 लोगों की मौत, 26 घायल, देखें VIDEO

लाखों की नकदी और हथियार बरामद

मथुरा पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के कब्जे से 1.40 लाख रुपये नकद, तीन तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले 20 मई को भी मथुरा की गोविंदनगर पुलिस ने ‘लैंड गैंग’ के एक सदस्य को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जिस पर आठ केस दर्ज थे और उसने हाल ही में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था।

Up police encounters aligarh mathura criminals neutralized may 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 11:18 AM

Topics:  

  • UP Police News
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.