यूपी के मंत्री नंदी का अखिलेश पर प्रहार, गाय के गोबर में दुर्गंध ढूंढना मानसिक दिवालियापन का लक्षण
यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि गाय के गोबर से दुर्गंध आना मानसिक दिवालियापन का लक्षण है। जानें मंत्री नंदी ने अखिलेश पर और क्या कहा।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अखिलेश यादव पर किया कमेंट। (सौजन्य: सोशल मीडिया)
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव गोबर वाले बयान पर घिरते जा रहे हैं। अब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि ये अजीब बात है कि पूरे देश गाय के गोबर की पूजा होती है। शादी ब्याह और अन्य रस्मों में भी गोबर का प्रयोग किया जाता है और पूर्व मुख्यमंत्री को उससे दुर्गंध आती है। यह बेहद शर्म की बात है।
अखिलेश यादव ने कुछ दिनों पहले बयान दिया था कि हमें खुशबू पसंद थी इसलिए हमने पार्क बनवाए थे। अब योगी जी को गोबर की दुर्गंध अच्छी लगती है इसलिए वह गौशालाएं बनवा रहे हैं। अखिलेश के इस बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री को भाजपा सरकार इस बयान पर घेरने में लगी है।
अखिलेश का गोबर वाला बयान मासिक सोच बताता है
भाजपा के कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा कि गाय को देश में माता कहा जाता है। गांव में आज भी पूजा पाठ से पहले घर के आंगन को गोबर से लीपा जाता है। यह हमारे देश की संस्कृति है लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गोबर से दुर्गंध आती है। यह बयान शर्मनाक है। वोटबैंक की राजनीति में वह इतना खो गए हैं कि कुछ भी बयान दे रहे हैं। यह केवल उनके मानसिक दिवालियापन का लक्षण है।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
लखनऊ कचहरी में बवाल! अवैध चैंबरों पर चला नगर निगम का बुलडोजर तो भड़के वकील, पुलिस ने किया लाठीचार्ज- VIDEO
हैंडपंप पर पानी पिया तो दलित बाप-बेटे से चटवाया थूक, जूते में पिलाया पानी! निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटा
आजमगढ़: Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रेलर में घुसी कार; एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दुनिया भर में सनातनी गोमाता को पूजते हैं
नंदी ने कहा कि दुनिया भर में सनातनी गोमाता की पूजा की जाती है। कोई शुभ कार्यक्रम हो या शादी-ब्याह या अन्य पूजा हो गाय के गोबर से गौरी-गणेश बनाकर पूजन स्थल पर रखा जाता है। उसका तिलक किया जाता है। कहते हैं कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। बिना गौरी गणेश के पूजन के धार्मिक अनुष्ठान अधूरे होते हैं। अखिलेश यादव ऐसी बात कर अपने कुल और परिवार की मर्यादा को भी तार-तार कर रहे हैं।
