UP के कुंडा में खूनी जंग! सपा नेता के एक बेटे की हत्या; दूसरा घायल, मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा थाना इलाके के ताजपुर सरियावां गांव में बच्चों के झगड़े में पूर्व ग्राम प्रधान के एक बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कुंडा सीएचसी पर पुलिस और भीड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा थाना इलाके के ताजपुर सरियावां गांव में शनिवार देर रात बच्चों के झगड़े में पूर्व ग्राम प्रधान के एक बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूसरे बेटे के सिर में गोली लगी, जिसे डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
उसका प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया जा रहा है।
पुरानी रंजिश में नई खूनी जंग!
ताजपुर सरियावां गांव के रहने वाले सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान मोअज्जम उर्फ गुड्डू की अपने पड़ोस के तनवीर और अन्य लोगों से पुरानी रंजिश थी। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:00 बजे बच्चों के झगड़े को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए जिससे मारपीट हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
CM योगी का सपा पर हमला: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाई, अब जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा पाएंगे?
नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
मैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश
नागपुर रेलवे पुलिस ने नष्ट किया 308 किलो जब्त गांजा; कोर्ट की अनुमति के बाद बूटीबोरी MIDC में कार्रवाई
सपा नेता के बेटे को मारी गोली
इस दौरान तनवीर उसके भाई सोहराब और अन्य लोगों ने मोअज्जम के बेटों एहतेशाम उर्फ साहिल के सिर में और फुरकान के गले में गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कुंडा CHC पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई।
यह भी पढ़ें: दरोगा हैं या फिल्म डायरेक्टर! UP पुलिस का ये VIDEO देखकर चकरा जाएगा माथा, वायरल हुआ ‘बिहाइंद द सीन’
पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सपा नेता के बेटे समेत चार आरोपी नामजद हैं। गांव में तनाव का माहौल है। सपा नेता के एक बेटे की हत्या और दूसरे बेटे को गोली लगने से गांववाले दुखी हैं। दूसरे पक्ष के भी कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
गांव में कई थानों की फोर्स तैनात
पुलिस घटना के दूसरे आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
