UP Home Guard Exam 2026: 41,424 पदों की परीक्षा तिथि घोषित, जानें शेड्यूल और एडमिट कार्ड डिटेल
UP Home Guard Exam 2026 : उत्तर प्रदेश में 41,424 होमगार्ड पदों के लिए परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई हैं, जो 25 से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित होंगी।
- Written By: हितेश तिवारी
UP में 41,424 होमगार्ड पदों की परीक्षा 25-27 अप्रैल 2026 को होगी। (फोटो - गूगल इमेज)
UPPRPB Recruitment : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तारीखें आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई हैं।
इस भर्ती के तहत कुल 41,424 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। खास बात यह है कि इस बार परीक्षा का आयोजन पहली बार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित
भर्ती बोर्ड के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा तीन दिनों तक अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित होगी और हर दिन दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Kargil Vijay Diwas 2026: AI, ड्रोन और रोबोटिक्स से हाई-टेक बन रही भारतीय सेना, युवाओं के लिए बढ़े नए अवसर
PRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता
BDL Apprentice Recruitment: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 147 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
AAI Consultant Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी में कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के 10 पदों पर भर्ती
इस व्यवस्था का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर देना है। परीक्षा राज्य के 74 जिलों में आयोजित की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को नजदीकी केंद्र पर परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : विदेशी को ‘चाचा’ ने पिलाई छाछ, दिल जीत ले गया भारत का देसी अंदाज, वीडियो वायरल
आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें एडमिट कार्ड
होमगार्ड भर्ती की भर्ती के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है, जिससे वे अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।
यानी 25 अप्रैल की परीक्षा के लिए 22 अप्रैल से, 26 अप्रैल के लिए 23 अप्रैल से और 27 अप्रैल के लिए 24 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
