चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Pappu Yadav On Ram Mandir Investigation: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बिहार के सांसद पप्पू यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर चोरी का आरोप लगाया है।
- Written By: प्रिया जैस
Bihar Pappu Yadav On Ram Mandir Case: बिहार के पटना में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव ने केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि राम मंदिर मामले में चोर भी सरकार है और जांच भी सरकार ही कर रही है। जो एसआईटी जांच कर रही है, वह भी सरकार की है। एसआईटी अब किसे पकड़ेगी। राम मंदिर चंदे के विवाद पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा जो लोग गलत काम के लिए जिम्मेदार हैं, वे पाप के भागीदार हैं। जब से नेताओं ने आस्था के साथ खिलवाड़ करना और धर्म व जाति के नाम पर राजनीति करना शुरू किया है, तब से उन्हें भगवान माफ नहीं करेंगे। असल में गरीब, मध्यम वर्ग और निम्न-मध्यम वर्ग के लोग ही भगवान में सच्ची आस्था रखते हैं। अगर आज भगवान का अस्तित्व है, तो वह गरीबों की वजह से है, न कि अपराधियों, राजनेताओं, दलालों, माफियाओं, अधिकारियों या अमीर उद्योगपतियों की वजह से।