-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Hardeep Singh Puri Says No Fuel Shortage India Lpg Crisis Update
LPG संकट के बीच भारत सरकार का राहत भरा बयान, बताया कितने दिनों बाद होगी सिलेंडर बुकिंग
- Written By: सजल रघुवंशी
Hardeep Singh Puri On LPG: देश में चल रहे एलपीजी संकट के बीच आज भारत सरकार ने तस्वीर साफ कर दी है। सरकार ने कहा कि देश में पर्याप्त एलपीजी गैस सिंलेंडर हैं किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।

Hardeep Singh Puri (Source- Designed Image)
LPG Crisis Update: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और भारत के पास इस समय पर्याप्त कच्चे तेल का भंडार मौजूद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहें न फैलाएं और फर्जी जानकारी से बचें। संसद में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत में ऊर्जा की उपलब्धता पूरी तरह सुरक्षित है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति सुरक्षित है, और हमारे पास जितना तेल उपलब्ध है, वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से मिलने वाली आपूर्ति से कही अधिक है।
गैस बुकिंग को लेकर कही बड़ी बात
देश में इस समय भयानक एलपीजी गैस संकट देखने को मिल रहा है। गैस एजेंसी के सामने लंबी लाइन लग रही हैं। इसी बीच हरदीप सिंह पुरी ने राहत भरी बात कही है और देश को भरोसा दिलाया है कि भारत के पास पर्याप्त ईंधन है। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पुरी के अनुसार 45 दिनों के बाद ग्रामीण इलाकों में और 25 दिनों बाद शहरी इलाकों में दूसरे एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग होगी।
सम्बंधित ख़बरें
कहां छिपे हैं मोजतबा खामेनेई? 150 दिनों से नहीं मिल रहा है कोई सुराग, मोसाद और CIA का बढ़ा सिरदर्द
LPG Price Today: 1 अगस्त से सस्ता हुआ कमर्शियल LPG, घरेलू गैस सिलेंडर पर नहीं मिली राहत, देखें नई रेट लिस्ट
LPG, ट्रेन टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक…1 अगस्त से बदल जाएंगे 5 बड़े नियम! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
भोगपुरम एयरपोर्ट से विवेक स्मारक तक, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात
भारत सिर्फ पश्चिम एशिया पर निर्भर नहीं है- हरदीप सिंह पुरी
पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत कूटनीतिक पहल और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की वजह से भारत ने इतना कच्चा तेल सुरक्षित कर लिया है, जो संकट के कारण प्रभावित हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से मिलने वाली मात्रा से भी अधिक है। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत अपने ऊर्जा आयात के स्रोतों को विविध बना रहा है। इसके तहत देश अब सिर्फ पश्चिम एशिया पर निर्भर नहीं है और घरेलू गैस सप्लाई भी स्थिर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत लगभग 40 देशों से कच्चा तेल आयात करता है, जिससे विभिन्न मार्गों के जरिए ऊर्जा आपूर्ति जारी रहती है और मौजूदा संघर्ष के बावजूद देश में ईंधन की उपलब्धता पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।
भारत के पास पर्याप्त खाद्य भंडार- हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी कहते हैं, “संकट से पहले, भारत के खाद्य आयात का लगभग 45% हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता था। माननीय प्रधानमंत्री की उत्कृष्ट कूटनीतिक पहल और सद्भावना के कारण, भारत ने इतनी मात्रा में खाद्य सामग्री प्राप्त कर ली है जो बाधित होर्मुज जलडमरूमध्य से उसी अवधि में प्राप्त की जा सकने वाली मात्रा से कहीं अधिक है…
Delhi: Union Minister Hardeep Singh Puri says, “Before the crisis, approximately 45% of India’s food imports transited through the Hormuz route. Thanks to the Honourable Prime Minister’s outstanding diplomatic outreach and goodwill, India has secured food volumes that exceed what… pic.twitter.com/YoYPeC7vbJ — IANS (@ians_india) March 12, 2026
यह भी पढ़ें: लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, जानें दोनों में क्या हुई बात
विपक्ष का सरकार पर हमला
इससे पहले एलपीजी शॉर्टेज के मुद्दे पर विपक्ष ने आज सरकार को जमकर घेरा। संसद के बाहर विपक्षी सांसद इकट्ठा हुए और राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सरकार पर तंज कसा और लिखा कि संसद से नरेंदर गायब और देश से सिलेंडर गायब। इससे पहले अखिलेश यादव भी इसी मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साध चुके हैं।
Hardeep singh puri says no fuel shortage india lpg crisis update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Aug 02, 2026 | 09:54 PMप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PMबिना नंबर प्लेट और काली फिल्म वाली कार में मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
Aug 02, 2026 | 09:54 PMवेल्थ क्रिएशन के लिए SIP ही सबसे बेस्ट, नवभारत से बातचीत में बोले LIC म्यूचुअल फंड के MD रवि कुमार झा
Aug 02, 2026 | 09:52 PMसंजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
Aug 02, 2026 | 09:51 PMकेस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
Aug 02, 2026 | 09:49 PMबिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
Aug 02, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM














