Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP Fire: लखनऊ की मल्टी लेवल पार्किंग में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद

Lucknow Fire: सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Mar 06, 2025 | 09:07 PM

लखनऊ मल्टी लेवल पार्किंग में लगी आग से जले वाहन सोर्स - सोशल मीडिया

Follow Us
Follow Us:

Lucknow: लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद है। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में मल्टी लेवल पार्किंग में आग लगी। दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/EhyILml0S2 — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 6, 2025

लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में मल्टी लेवल पार्किंग में गुरुवार को भीषण आग लग गई. राजधानी में आग की तेज लपटें देख स्थानीय लोगाों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना और फायर ब्रिगेड को भेजी. सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर फायर टैंकर की मदद से आग बुझाना शुरू किया. आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दूर से ही नजर आ रही थीं, जिससे आसपास के लोग भी डर गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, मोहन भागवत के कोच पर फेंके गए पत्थर! बाल-बाल बचे RSS प्रमुख

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO

80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल

बिजली महंगी करने पर भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, UPPCL चेयरमैन से बोले- कैसे बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज?

2 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया

बड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट या किसी वाहन के इंजन में खराबी की वजह से यह हादसे का होना माना जा रहा है, मौके पर बराबर जांच की जा रही है। आग लगने से पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां पूरी तरह से जल गईं, जबकि कुछ को हल्का नुकसान हुआ है। फायर की सूचना मिलते ही अग्निशामक की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया दिया। पूरे दो से ज्याद घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लोकल के लोगों के अनुसार, पार्किंग में खड़ी कारों में अचानक धुआं उठता देखा गया, इसके बाद से आग तेजी से फैल गई। कुछ लोगों के अनुसार, इस आग ने कई महंगी गाड़ियां जलकर खाक कर दी। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस हादसे में कितने करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने गाड़ियों के मालिकों से संपर्क साधना शुरू किया है और उन्हें मुआवजे से संबंधित बात भी की जा रही है।

उत्तरप्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें।

मल्टी लेवल पार्किंग को खाली कराई गई

थाना प्रभारी हजरतगंज ने कहा कि आग के सही कारणों पर जांच फायर ब्रिगेड द्वारा की जा रही है साथ ही आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि आग लगने की क्या वजह रही। फिलहाल, आग पर पूरी तरह से टीम ने काबू पा लिया है और पार्किंग को खाली करा दिया गया है।

Up firehuge fire lucknows multi level parking fire engines spot

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2025 | 03:21 PM

Topics:  

  • Fire Breakout
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.