BJP में अब करंट नहीं रहा… बिजली संकट पर सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, किसने क्या कहा?
CM Yogi Adityanath द्वारा सपा काल में 'तारों पर कपड़े सुखाने' के तंज पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा में अब करंट नहीं रहा और जनता उन्हें अगले चुनाव में 'धोकर सुखा' देगी।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
अखिलेश यादव, फोटो- सोशल मीडिया
UP Electricity Crisis News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती को लेकर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री योगी द्वारा सपा काल में ‘तारों पर कपड़े सुखाने’ के तंज पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा में अब करंट नहीं रहा और जनता उन्हें अगले चुनाव में ‘धोकर सुखा’ देगी।
उत्तर प्रदेश में जारी बिजली संकट अब एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच इस मुद्दे पर तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। जहां एक तरफ सरकार तकनीकी कारणों का हवाला दे रही है, वहीं विपक्ष इसे सरकार की विफलता बता रहा है।
सपा राज में तारों पर सूखते थे कपड़: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल की याद दिलाते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग आज बिजली व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, उनके समय में हालात इतने खराब थे कि लोग बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे और बिजली केवल सप्ताह के हिसाब से मिलती थी। सीएम ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कुछ पावर स्टेशनों पर तकनीकी खामियों की वजह से शटडाउन हुआ है और सरकार स्थिति को सामान्य करने के लिए लगातार काम कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बुलडोजर से डरा कर राज कर रहे… योगी सरकार पर फिर हमलावर हुए अविमुक्तेश्वरानंद, गोरक्षा के दावों को बताया झूठ
सपा ने BJP शासन में हुई हत्याओं का दिया लेखा-जोखा, लगाए पोस्टर, मंत्री ओपी राजभर बोले- लिखो हत्यारा यादव था
Explainer: क्या है संघ का ट्रिपल S मॉडल? सत्ता में लौटने का CM योगी का फॉर्मूला, RRS चीफ के दौरे से हलचल तेज
बकरीद पर मौलाना रजवी की बड़ी अपील: सिर्फ जायज मवेशियों की दें कुर्बानी, गाय की आस्था का करें सम्मान
जनता भाजपा को धोकर सुखा देगी: अखिलेश यादव का पलटवार
सीएम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगानी पड़ रही है और खुद भाजपा के ही विधायक-सांसद अपनी सरकार के खिलाफ पत्र लिखकर जनता के गुस्से से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
‘आपसी गर्मी’ और बिजली मंत्री पर तंज
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री और प्रदेश के बिजली मंत्री के बीच के रिश्तों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री के साथ एक तस्वीर साझा करनी चाहिए, ताकि जनता को उनकी ‘आपसी गर्मी’ से राहत मिल सके, क्योंकि दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “भाजपा में अब करंट नहीं रहा।
यह भी पढ़ें: SIR पूरी तरह सही…वोटर लिस्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा, EC को नाम जोड़ने और काटने का अधिकार
सरकार का पक्ष: तकनीकी सुधार के निर्देश
इस सियासी शोर के बीच मुख्यमंत्री योगी ने ऊर्जा विभाग को उत्पादन और वितरण व्यवस्था को तुरंत सुचारु करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनता से थोड़ा सहयोग मांगने की अपील की और भरोसा दिलाया कि पावर कॉरपोरेशन तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए पूरी क्षमता से काम कर रहा है ताकि आपूर्ति जल्द ही सामान्य हो सके।
