बुलडोजर से डरा कर राज कर रहे… योगी सरकार पर फिर हमलावर हुए अविमुक्तेश्वरानंद, गोरक्षा के दावों को बताया झूठ
Cow Protection By Shankaracharya: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बांदा में 'गविष्टि यात्रा' के दौरान गाय को माता का दर्जा देने की मांग उठाई और सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की तीखी आलोचना की।
- Written By: अक्षय साहू
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shankaracharya Avimukteshwaranand Gavishti Yatra: ज्योतिर्मठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने एक बार उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंंने योगी सरकार गाय को पशु के बजाय ‘माता’ घोषित करने की मांग एक बार फिर दोहराई। इसके साथ ही उन्होंने गाय संरक्षण को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना भी की।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बुधवार को बांदा से ‘गविष्टि यात्रा’ की शुरुआत की। इसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस मौके पर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मीडिया से बातचीत करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में आत्महत्याएं प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण होने वाली जबरन हत्याओं जैसी हैं।
गविष्टि यात्रा को मिल रहा जनता का समर्थन
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, बांदा से शुरू हुई ‘गविष्टि यात्रा’ गौ माता की रक्षा और सम्मान के लिए निकाली गई है। यात्रा को आम जन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हम जहां भी जा रहे हैं, जिसे भी इसके बारे में पता चलता है, वह इसमें शामिल होने के लिए दौड़ पड़ता है और केवल एक ही संकल्प व्यक्त करता है कि हम किसी भी परिस्थिति में गाय को जानवर नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारों ने लंबे समय से गाय को पशु घोषित कर रखा है, जो सही नहीं है। हम चाहते हैं कि गाय को पशुओं की सूची से हटाकर माता का दर्जा दिया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
सपा ने BJP शासन में हुई हत्याओं का दिया लेखा-जोखा, लगाए पोस्टर, मंत्री ओपी राजभर बोले- लिखो हत्यारा यादव था
Explainer: क्या है संघ का ट्रिपल S मॉडल? सत्ता में लौटने का CM योगी का फॉर्मूला, RRS चीफ के दौरे से हलचल तेज
बकरीद पर मौलाना रजवी की बड़ी अपील: सिर्फ जायज मवेशियों की दें कुर्बानी, गाय की आस्था का करें सम्मान
‘यूपी में सपा सरकार बनते ही केंद्र से गिर जाएगी मोदी सरकार’, अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
शंकराचार्य ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी गाय को माता मानने को तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समाज अब खुलकर कह रहा है कि अगर गाय को माता का दर्जा दिया जाता है तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य राजनीतिक दल भी इस मुद्दे का विरोध नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद वर्तमान सरकार गाय को माता का दर्जा नहीं दे रही है।
यह भी पढ़ें- लालू यादव के पोते का जन्मदिन: गाजियाबाद में विपक्षी एकता का शक्ति प्रदर्शन, तेज प्रताप-रोहिणी भी आएंगे?
उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए योगी आदित्यनाथ
शंकराचार्य ने कहा कि योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ से जुड़े रहे हैं, इसलिए उनसे गाय की रक्षा को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह इस दिशा में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा, मैं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले में फेल कहूंगा, क्योंकि जिस व्यक्ति से जिस बात की सबसे अधिक आशा होती है, उसे सबसे पहले वही काम पूरा करना चाहिए। योगी आदित्यनाथ बुलडोजर लेकर आए हैं और सबको डरा-धमकाकर शासन कर रहे हैं।
