बाप्पा को विदा करते समय छलके चिराग पासवान के आंसू, एक्टर के साथ ट्विनिंग करने पर ट्रोल हो रहे मोदी के हनुमान

Chirag Paswan Emotional: गणपति विसर्जन के दौरान चिराग पासवान भावुक नजर आए। टीवी एक्टर विशाल सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। दोनों के वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Chirag Paswan Vishal Singh
चिराग पासवान और विशाल सिंह(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Chirag Paswan Vishal Singh Ganpati Visarjan: लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे है। हमेशा हंसते खिलखिलाते हुए चिराग पासवान की आंखों में आंसू देखने के लिए मिल रहे है। चिराग पासवान का ये इमोशनल साइड तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

दरअसल मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान चिराग पासवान को उनके बेस्ट फ्रेंड विशाल सिंह और उनके परिवार के साथ स्पॉट किया गया। जहां बाप्पा को विदाई देते समय चिराग पासवान खुद को रोक नहीं पाए और विसर्जन के दौरान ही उनकी आंखें नम हो गई।

विशाल सिंह के संग की ट्विनिंग

साथ निभाया साथिया जैसे टीवी सीरियल से मशहूर हुए एक्टर विशाल सिंह और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान दोनों को गणपति विसर्जन के दौरान साथ में स्पॉट किया गया। इन दोनों के कपड़ों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, क्योंकि ये दोनों ही ब्राइट पिंक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे है। भगवान गणेश को विदा करते समय दोनों को ही फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया है। इससे ये साफ कहा जा सकता है कि दोनों के लिए बाप्पा को विसर्जित करता काफी मुश्किल था।

Chirag Paswan Vishal Singh
Bollywood Stars Started From TV: छोटे पर्दे से की थी करियर की शुरुआत, बड़े पर्दे पर आते ही छाए ये सुपरस्टार्स

इंटरनेट पर ट्रोल हो रहे चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गणेश विसर्जन की वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही थी। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों को भी चिराग पासवान को ट्रोल करने का मौका मिल गया। कई यूजर्स विशाल सिंह और चिराग पासवान के रिश्ते को लेकर अपनी राय व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

विशाल सिंह संग रिश्ते को लेकर हो रही चर्चा

ऐसा पहली बार नहीं है जब विशाल सिंह और चिराग पासवान को एक साथ स्पॉट किया गया हो। इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों की नजदीकियों ने सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज कर दी थी। विशाल सिंह और चिराग पासवान की दोस्ती अक्सर शक के घेरे में नजर आती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com