UP Election 2027: BJP का CM चेहरा कौन? पंकज चौधरी ने दिए संकेत, चुनावी रणनीति का किया खुलासा

UP Election 2027: यूपी चुनाव 2027 में भाजपा के सीएम फेस पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 6 बड़े नाम गिनाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को सबसे बड़ा नेता बताया है।
Pankaj Chaudhary BJP CM Face Statement
यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Pankaj Chaudhary BJP CM Face Statement: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में लगी हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए कुल 6 नाम गिनाएं हैं।

PM मोदी को बताया चेहरा

मीडिया से बातचीत के दौरान जब पंकज चौधरी से मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया कि पार्टी की तरफ से सीएम फेस कौन होगा? इसके जवाब में चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर प्रदेश में हैट्रिक लगाएगी। सीएम फेस पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कौन होगा, यह भाजपा का संसदीय बोर्ड तय करता है।

आगे उन्होंने बताया कि पार्टी के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, वो पार्टी का चेहरा होंगे, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पार्टी का चेहरा होंगे, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पार्टी का सीएम फेस होंगे। अन्य चेहरों में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का भी नाम उन्होंने लिया।

पार्टी का फोकस चुनाव जीतना: पंकज चौधरी

उन्होंने बताया कि वह खुद भी पार्टी की तरफ से एक चेहरा हैं, लेकिन ये पूरा फैसला पार्टी तय करती है, उनके तय करने से कुछ नहीं होगा। फिलहाल, भाजपा का पहला उद्देश्य प्रदेश में सरकार कैसे बने, इस पर फोकस करना है।

मीडिया द्वारा सीएम फेस के रूप में उनके नाम पर सवाल करने पर कि क्या वह स्वयं भी मुख्यमंत्री चेहरा हैं? इस पर उन्होंने कहा कि सात बार लोकसभा सांसद बनने के बाद मैं केंद्र सरकार में मंत्री बना था। भाजपा ने मुझे नौ बार टिकट दिया है। यह पार्टी का मेरे ऊपर एहसान है, पार्टी के निर्णय का मैं शुक्रगुजार हूं। मुझे सरकार में मंत्री बनाने का पार्टी ने निर्णय लिया।

Pankaj Chaudhary BJP CM Face Statement
योगी सरकार के खोखले दावे; लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास बारिश से धंसी सड़क, 10-12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बाइक सवार

पार्टी के निर्णय का करेंगे समर्थन

पंकज चौधरी के अनुसार, मैं उत्तर प्रदेश में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना। पार्टी आगे जो भी निर्णय लेगी हम उसके समर्थन में खड़े रहेंगे, यह हम सभी का दायित्व है। सभी उस लाइन पर चलते हैं। आगामी विधानसभा पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर, प्रधानमंत्री के फेस पर ही चुनाव होगा। हम चुनाव साथ मिलकर लड़ते हैं और बाद में यह तय होता है कि कौन क्या बनेगा?

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com