Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम योगी की दहाड़, गर्व है मैं हिंदू हूं, हमने कभी किसी को गुलाम नहीं बनाया, युवा दिवस पर दिया बड़ा संदेश

Yogi Adityanath: स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर परिचित कराने में बड़ी भूमिका का निर्वाहन किया।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jan 12, 2026 | 03:48 PM

योगी आदित्यनाथ, (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Yogi Adityanath: राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हिन्दू धर्म की महानता बताते हुए कहा कि हमने कभी किसी को गुलाम नहीं बनाया और हमेशा मानवता के कल्याण का मार्ग अपनाया है। हमने कभी किसी पर अपनी बात को नहीं थोपा, जबकि हमारे पास बल था…बुद्धि थी लेकिन, हमने कभी इसका गलत इस्तेमाल नहीं किया।

राजधानी लखनऊ में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के मौके पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर अपनी बौद्धिक प्रतिभा से परिचित कराने में बड़ी भूमिका का निर्वाहन किया था।

सनातन हमेशा मानवता का मार्ग दिखाया

विवेकानंद ने कहा था कि सनातन धर्म ने सदैव मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया और गर्व से कहा कि मैं हिन्दू हूं। वो उस भारत का प्रतिनिधित्व करते थे, जो उस समय सुप्त चेतना के कारण आत्मबोध खो चुका था। मुट्ठी भर विदेशी आक्रांता आकर भारत को गुलाम बनाने में सफल हो चुके थे। भारत चंद लोगों द्वारा लूटा जा रहा था। उस कालखंड में उन्होंने भारत को जागरूक करने में भूमिका निभाई।

सम्बंधित ख़बरें

12 जनवरी का इतिहास : अपनी ओजपूर्ण वाणी से युवाओं के मार्गदर्शक बने स्वामी विवेकानंद की जयंती

देवरिया में 50 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात, छावनी बना पूरा इलाका

CM योगी एक्शन मोड में…44994 सरकारी कर्मचारियों का रुकेगा वेतन, यूपी में क्यों इतनी बड़ी कार्रवाई?

ओवैसी के हिजाब वाली PM के बयान पर भड़के संत, रामभद्राचार्य बोले- ‘…दिवास्वप्न है, साड़ी वाली ही बनेगी पीएम’

#WATCH लखनऊ: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “…स्वामी विवेकानंद का अटल विश्वास था कि भारत अपने आत्म गौरव, युवा शक्ति और आध्यात्मिक चेतना के बल पर एक दिन फिर से विश्वगुरु के रूप में अपने आपको स्थापित… pic.twitter.com/KFJvbXoqmE — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2026

‘गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं’

शिकागो की धर्मसभा में स्वामी विवेकानंद ने कहा था मैं भारत की परंपरा से आया हूं जिसने सदैव मानव कल्याण का मार्ग दिखाया है। हमने किसी पर जबरन अपनी बात नही थोपी। भारत ने विपत्ति के समय दुनिया की शक्तियों को शरण दी। उन्होंने कहा था कि मैं गर्व से कहता हूं मैं हिंदू हूं।  हमने किसी को गुलाम नहीं बनाया और मानवता के कल्याण का महान मार्ग अपनाया है। हमने अपनी बात किसी पर नहीं थोपा है। हमारे पास बल था बुद्धि थी पर हमने उसका दुरुपयोग नहीं किया है।

आज भारत की ओर देख रही दुनिया

आज दुनिया में जो उथल पुथल मची हुई है हर देश की आवाज आ रही है, मोदी जी कुछ करिये… ये भारत के सामर्थ्य के प्रति दुनिया का विश्वास है, उस विश्वास का प्रतीक भारत का युवा है। अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति का विश्वास शासन के प्रति जब मजबूत होता है, तो योजनाएं तेजी के साथ आगे बढ़ती हुई दिखाई देती हैं।

यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी के संपर्क में केशव मौैर्य, छोड़ेंगे योगी का साथ! सपा सांसद के बयान से UP की राजनीति में भूचाल

युवाओं को नशे से दूर रखना हमारा लक्ष्य

हमारा लक्ष्य है कि हर पंचायत में एक मैदान हो। मोदी जी कहते हैं कि खेलोगे तो खिलोगे। जिससे हमारे युवा नशे से दूर होते हैं। नशे से युवा को दूर रखना है और नशे के कारोबारियों को क्रश करना है। इसमें आप भागीदारी करिए। नशा युवाओं को बर्बाद कर देता है।

Up cm yogi adityanath on swami vivekanand jayanti said proud to be hindu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2026 | 03:17 PM

Topics:  

  • Swami Vivekanand Jayanti
  • Uttar Pradesh
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.