समाजवादी पार्टी के संपर्क में केशव मौैर्य, छोड़ेंगे योगी का साथ! सपा सांसद के बयान से UP की राजनीति में भूचाल

Virendra Singh on Keshav Prasad Maurya: चंदौली से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं।
Keshav Prasad Maurya is in contact with the Samajwadi Party, claims SP MP.
केशव मौैर्य, अखिलेश यादव
Published on: 
Updated on: 

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दावों और पलटवारों का सिलसिला तेज़ हो गया है। हाल ही में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया था कि समाजवादी पार्टी (सपा) के कई नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संपर्क में हैं, लेकिन पार्टी उन्हें शामिल नहीं कर रही है। इसके जवाब में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने मौर्य पर पलटवार करते हुए कहा कि केशव प्रसाद मौर्य खुद सपा के संपर्क में हैं और फैसला पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लेना है। साथ ही उन्होंने भगवान राम को समाजवादी बताया।

वीरेंद्र सिंह ने केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर चंदौली में कहा कि "सिराथू में खुद केशव प्रसाद मौर्य सपा के संपर्क में हैं। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव यह तय करेंगे कि उन्हें पार्टी में लिया जाए या नहीं।" उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य ने कुछ समय पहले आगरा दौरे के दौरान दावा किया था कि सपा के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

भगवान राम पर भी किया टिप्पणी

सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने भगवान राम को समाजवादी करार देते हुए एक बयान दिया। उन्होंने कहा, "भगवान राम ने पीडीए समाज से मदद ली थी। वह समाजवादी विचारधारा के थे।" वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान राम ने कभी राजाओं का या बड़े लोगों का सहयोग नहीं लिया, बल्कि वनवासियों का समर्थन लिया। उन्होंने कहा, "प्रभु राम ने भीलनी का बेर खाना पसंद किया, झोपड़ी में रहना पसंद किया, और निषाद समाज का समर्थन लिया।" उनके अनुसार, "जो ऐसे लोगों को मित्र बनाता है और सम्मान देता है, वह समाजवादी नहीं है तो और क्या है?"

भाजपा पर बोला हमला

वीरेंद्र सिंह ने भाजपा पर भी हमला करते हुए कहा कि BJP राम के उस रूप को समर्थन देती है जब वह अयोध्या के राजा बने थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रभु राम के जीवन के उस हिस्से से चुगली की, जब माता सीता को वनवास भेजा गया। वीरेंद्र सिंह ने कहा, "बीजेपी के लोगों ने ये गलतियाँ करवाईं, जिसके कारण माता सीता को वनवास झेलना पड़ा।"

भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया

सपा सांसद के इस बयान पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा के नेताओं ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को "मानसिक दिवालिया" करार देते हुए इस बयान की आलोचना की है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, इस प्रकार के विवाद गहरे होते जा रहे हैं और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रखे हुए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com