Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी के अफसरों पर मोदी की टेढ़ी नजर! CS मनोज सिंह को क्यों नहीं मिला एक्सटेंशन?

UP Chief Secretary: वैसे तो उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। लेकिन सूबे की सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा पर पानी फेरते हुए केन्द्र की मोदी सरकार ने मुख्य सचिव मनोज सिंह को सेवा विस्तार नहीं दिया।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 02, 2025 | 03:58 PM

सीएम योगी आदित्यनाथ व पीएम मोदी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

IAS Manoj Kuamr Singh:  बीते कल यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अफसरशाही की सबसे ताकतवर कुर्सी पर एसपी गोयल विराजमान हो गए। मुख्य सचिव से पूर्व मुख्य सचिव हो चुके मनोज सिन्हा को सेवा विस्तार नहीं मिल सका है। जिसके बाद उन्हें एक्सटेंशन न मिलने के कारणों की खोज शुरू हुई। इस खोज में जो कुछ निकला वह हैरान कर देने वाला है।

वैसे तो उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। यानी केन्द्र में भी बीजेपी और यूपी में भी। योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार यहां के मुखिया की कुर्सी संभाल रहे हैं। इन सबके बावजूद योगी की मंशा पर पानी फेरते हुए केन्द्र ने मुख्य सचिव मनोज सिंह को सेवा विस्तार नहीं दिया। जिसके चलते न केवल ब्यूरोक्रेसी, बल्कि सियासी गलियारों में कुछ सवाल कुलांचे भरते हुए नजर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में CS को मिला सर्विस एक्सटेंशन

एक तरफ उत्तर प्रदेश में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की आकांक्षा के अनुरूप मनोज सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला। दूसरी तरफ जून के महीने में छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन को तीन महीने का सर्विस एक्सटेंशन दे दिया जा चुका है। यहां भी बीजेपी की ही सरकार है।

महाराष्ट्र में भी CS को मिला सेवा विस्तार

छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र में भी पिछले साल मुख्य सचिव को केंद्र की तरफ से सेवा विस्तार से नवाजा गया था। यहां सीनियर आईएएस अधिकारी नितिन करीर को एक अप्रैल से 30 जून 2024 तक बतौर मुख्य सचिव तीन माह के सेवा विस्तार को केन्द्र की मोदी सरकार ने हरी ग्रीन सिग्नल दिया था। यहां भी बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सत्ता में थी और है भी।

उत्तराखंड में राधा रतूड़ी पर जताया भरोसा

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने तत्कालीन मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एक मार्च 2024 को छह महीने का सेवा विस्तार देने की मंजूरी दी थी। पिछले साल ही केंद्र ने दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार को भी तीन महीने का दूसरा सेवा विस्तार दिया था। इससे पहले नरेश नवंबर 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विस्तार को हरी झंडी दे दी।

दुर्गा शंकर मिश्र को तीन बार एक्सटेंशन

मौजूदा वक्त में सबसे ज्यादा यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की प्रबल संस्तुति और पत्र के बावजूद मनोज सिंह को सेवा विस्तार न मिलना इसलिए भी चर्चा का विषय है, क्योंकि इससे पहले पूर्व चीफ सेक्रेटरी IAS दुर्गा शंकर मिश्र को तीन बार नियमों के विपरीत केन्द्र ने सर्विस एक्सटेंशन दिया था। मिश्र की गिनती पीएम मोदी के भरोसेमंद और खास अफसरों में की जाती है।

अमित शाह और दुर्गा शंकर मिश्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)

प्रशांत कुमार को भी मिला था रेड सिग्नल

उत्तर प्रदेश में अधिकारियों को सेवा विस्तार न मिलने की बाद केवल चीफ सेक्रेटरी तक ही सीमित नहीं है। दो महीने पहले यानी मई में डीजीपी के प्रकरण में भी केंद्र ने यूपी सरकार की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया था। 31 मई को रिटायर हुए डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार देने के लिए यूपी सरकार ने केंद्र लेटर लिखा था। इस पर भी सहमति नहीं बन सकी।

गुजरात के डीजीपी को दिखाई थी हरी झंडी

इसके इतर अगले माह 30 जून को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति ने गुजरात के डीजीपी विकास सहाय को छह माह का सेवा विस्तार दिया गया है। इन वजहों को ध्यान में रखें तो सवालों का उठना लाजमी है। इस यक्ष प्रश्न के जवाब में केवल एक तर्क हासिल हुआ है।

CS मनोज सिंह को क्यों नहीं मिला एक्सटेशन?

कहा जा रहा है कि पिछले कुछ वक्त में पूर्व मुख्य सचिव मनोज सिंह के खिलाफ तमाम शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों को यूपी सरकार के पास निस्तारण के लिए भेजा गया था। मुख्य सचिव के खिलाफ शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी सीएमओ के कन्धों पर रहती है।

यह भी पढ़ें: PM Modi ने जारी की किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त, इन योजनाओं का किया लोकार्पण

इस सब के बावजूद यूपी सरकार ने मुख्य सचिव मनोज सिंह को सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र को पत्र लिख दिया। यह पत्र केन्द्र में बैठे तमाम जिम्मेदारों को न केवल नागवार गुजरा, बल्कि ब्यूरोक्रेसी और सियासी हल्कों में चर्चा का विषय भी बना था। मनोज सिंह को सेवा विस्तार ना दिये जाने एक कारण यह माना जा रहा है।

Up chief secretary manoj singh why modi blocked extension in yogi team

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2025 | 03:58 PM

Topics:  

  • BJP
  • Central Government
  • Narendra Modi
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

महायुति में महाटकराव! पडलकर से अजीत चिढ़े, नाइक से शिंदे नाराज

2

“हम मस्जिद नहीं तोड़ रहे, मंदिरों को आजाद करा रहे हैं”, संगीत सोम ने सपा और ओवैसी पर साधा निशाना

3

भाजपा युवा मोर्चा यवतमाल जिला कार्यकारिणी घोषित, पार्टी को जिले में और अधिक मजबूती प्रदान

4

मरीज का धर्म देखकर भड़की डॉक्टर! बोलीं-इसका इलाज मैं नहीं करूंगी…’, अस्पताल में मचा बवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.