इधर देश भर में बढ़ रही गर्मी…उधर UP में छाया घना कोहरा, कड़ाके की ठंड देख लोग हैरान, बोले- हम तो AC चला रहे
Bulandshahr Weather: मार्च के महीने में कड़कड़ाती ठंड की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। लोगों के घरों में जहां एसी-कूलर चलने लगे वहां दूसरी ओर यूपी के बुलंदशहर में लोग रजाई, कान में टोपे पहने घूम रहे हैं
- Written By: अर्पित शुक्ला
UP में छाया घना कोहरा
UP Weather: दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में अब ठंड धीरे-धीरे जा रही है और तापमान बढ़ने लगा है, लेकिन यूपी का बुलंदशहर अभी भी कड़कड़ाती ठंड और घने कोहरे से जूझ रहा है। मार्च के महीने में ऐसा मौसम देख लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दूर-दूर तक फैला कोहरा और ठंड में सन्नाटे में बैठे ग्रामीण नजर आए।
ठंड का असर
मार्च में इतनी ठंड की कल्पना करना मुश्किल है। जहां दिल्ली और अन्य राज्यों में लोग एसी और कूलर चला रहे हैं, वहीं बुलंदशहर के लोग रजाई, टोपी और जैकेट में बाहर घूमते नजर आए। सुबह का कोहरा इतना घना रहता है कि सामने कुछ देखना मुश्किल हो जाता है। एक स्थानीय ने कहा, “यहां बहुत ठंड है और अचानक मौसम बदल गया।”
#WATCH | Uttar Pradesh: A layer of dense fog engulfs Bulandshahr. A local, Vijay, says, “It is very cold here today. There is a lot of fog…” pic.twitter.com/jNL6X35qCA — ANI (@ANI) March 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
चंद सेकंड ने बचाई जान! लॉन्ड्रोमैट में ब्लास्ट से पहले बाहर निकले शख्स का वीडियो वायरल
ट्रेन पर चढ़कर स्टंट करना बना जानलेवा: मालगाड़ी पर चढ़े युवक की हाई वोल्टेज करंट से हुई मौत
‘CEO जैसा एटीट्यूड चाहिए’: HR की बात पर भड़के लोग, वर्क-लाइफ बैलेंस पर छिड़ी बहस
वीडियो और सोशल मीडिया प्रतिक्रिया
लगभग 1 मिनट के इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। कमेंट्स में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं:
- एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “प्रदूषण को कोहरा कहना कोई इनसे सीखे।”
- दूसरे ने लिखा, “इसके पीछे का विज्ञान कोई समझा दो।”
- एक और यूजर ने मजाक में कहा, “भाई मैं बनारस में एसी चलाकर सो रहा हूं।”
- कुछ लोगों को हैरानी है कि कैसे कोई इतनी ठंड में रह सकता है जबकि अन्य जगह इतनी गर्मी है।
बुलंदशहर का यह मौसम न केवल स्थानीय लोगों बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
दिल्ली-एनसीआर में मार्च की गर्मी बढ़ी
दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 मार्च को दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- अकोला-अमरावती समेत इन जिलों में अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
पिछले दो दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं भी बह रही हैं, जिनकी गति 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही है। इस कारण सुबह और शाम के समय हवा का अनुभव और भी गर्म महसूस हो सकता है।
