यूपी में बीजेपी के नए अध्यक्ष के सामने मिशन-27 से पहले सेमीफाइनल, जानें क्या होंगी चुनौतियां
UP BJP President News: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज नामांकन होना है। चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय पार्षदों के चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी कर दी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
UP BJP New President: 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि नामांकन 13 दिसंबर को लिया जाएगा। यह चुनाव इसलिए अहम है क्योंकि नया अध्यक्ष 2026 के पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करना होगा, साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में मिले झटके से उबारना भी बड़ी चुनौती होगी।
2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने OBC और दलित वर्ग को अपने पक्ष में कर लिया, जिससे बीजेपी 80 सीटों में से सिर्फ 33 सीटों पर सिमट गई. अब नए अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती छिटके हुए वोट बैंक को फिर से जोड़ना होगी। 2026 में पंचायत चुनाव और 2027 में विधानसभा चुनाव में पार्टी की जमीनी स्थिति और सत्ता के रास्ते का निर्धारण होगा।
कौन होगा नया अध्यक्ष?
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। औपचारिक घोषणा बस होना बाकी है। गोरखपुर से सटे महाराजगंज के इस 7 बार के सांसद को लेकर पार्टी संगठन और रणनीतिकारों के बीच मजबूत सहमति नजर आ रही है। पंकज चौधरी 13 दिसंबर को बीजेपी के नए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले हैं। पार्टी इस बार यूपी अध्यक्ष की ताजपोशी को एक बड़े इवेंट के रूप में पेश करना चाहती है। पार्टी नियमों के अनुसार 14 दिसंबर की दोपहर यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
विधानसभा के मानसून सत्र में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
देवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
कौन हैं पंकज चौधरी?
पंकज चौधरी का जन्म 20 नवंबर 1964 को उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। वे राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आते हैं। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद चौधरी और माता का नाम उज्ज्वल चौधरी है। उनकी माता महाराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, जिससे उन्हें बचपन से राजनीति का माहौल मिला। उनका परिवार जमींदार पृष्ठभूमि से रहा है।
यह भी पढ़ें- योगी का विरोध मतलब बागी…संघ की BJP हाईकमान को दो टूक, मोदी के बाद बनेंगे भाजपा के चेहरा?
PM मोदी के भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं पंकज चौधरी
पंकज चौधरी की ताकत केवल उनकी जातीय पकड़ तक सीमित नहीं है। पार्टी में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी नेता माना जाता है। इसका बड़ा उदाहरण 2023 में देखने को मिला, जब पीएम मोदी अपने गोरखपुर दौरे के दौरान अचानक उनके आवास पहुंचे थे। बीजेपी के भीतर इस घटना को आज भी उनकी राजनीतिक पकड़ का बड़ा संकेत माना जाता है।
