Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उन्नाव में बाबा मिलन दास के हत्यारे का एनकाउंटर, 1 लाख के इनामी बदमाश इजराइल को पुलिस ने किया ढेर

Unnao Police Encounter: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में साधु मिलन दास की नृशंस हत्या के मुख्य आरोपी इजराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। 1 लाख के इनामी बदमाश के पास से हथियार बरामद हुए हैं।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 15, 2026 | 10:03 AM

उन्नाव पुलिस ने बाबा मिलन दास के हत्यारे का किया एनकाउंटर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Unnao Police Encounter Baba Milan Das Murder Accused Israel: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने साधु मिलन दास की हत्या के मुख्य आरोपी इजराइल को एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है।

सोमवार तड़के हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश इजराइल को उस समय घेरा जब वह भागने की फिराक में था। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस और अपराधी के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

ताजपुर अंडरपास के पास हुई मुठभेड़

पुलिस प्रशासन को सटीक सूचना मिली थी कि बाबा मिलन दास का हत्यारा इजराइल अपने किसी साथी के इंतजार में गांव ताजपुर अंडरपास के पास खड़ा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। हालांकि, इजराइल ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें इजराइल गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

UP के इतिहास में बड़ा दिन: आज से चालू हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें लखनऊ और बेंगलुरु फ्लाइट की टाइमिंग

रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी- ‘नापाक हरकतें नहीं रोकी तो दाना-पानी कर देंगे बंद’

UPPCL Load: यूपी में अब घर बैठे ऑनलाइन बढ़ाएं बिजली कनेक्शन का लोड, जानिए नया तरीका

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई दरोगा की जान

इस एनकाउंटर के दौरान अपराधी इजराइल ने सीधे पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। बदमाशों की ओर से चलाई गई एक गोली सब इंस्पेक्टर न्यूटन कुमार सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बची। हालांकि, इस मुठभेड़ में सिपाही विकास भदौरिया के हाथ में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने मौके से एक चाकू और एक तमंचा बरामद किया है।

#WATCH | उन्नाव, उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कहा, “15 तारीख को सुबह 3:40 बजे, बांगरमऊ पुलिस आगरा एक्सप्रेसवे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें खबर मिली कि एक वांछित अपराधी जिस पर 9 तारीख को बांगरमऊ में बाबा मिलन दास की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप था और जिस… pic.twitter.com/l5jocMHH7A — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026

क्या था बाबा मिलन दास हत्याकांड?

यह पूरा मामला 9 जून 2025 का है, जब उन्नाव के बांगरमऊ इलाके के घूरेटोला मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मंदिर के पास स्थित झोपड़ी में साधु मिलन दास की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इजराइल ने अपने साथियों के साथ मिलकर साधु की पीठ में खंजर घोंपकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया था और स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जाम लगा दिया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी जेपी सिंह ने मामले के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया था।

यह भी पढ़ें:-  UP के इतिहास में बड़ा दिन: आज से चालू हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें लखनऊ और बेंगलुरु फ्लाइट की टाइमिंग

अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस इस मामले में पहले ही सक्रियता दिखाते हुए चार आरोपियों यामीन, शफी, लल्ली और अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी इजराइल और उसका एक अन्य साथी शानू लगातार फरार चल रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने इजराइल पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार को हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस अब फरार आरोपी शानू की तलाश में जुटी हुई है।

Unnao police encounter baba milan das murder accused israel killed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 10:03 AM

Topics:  

  • Encounter
  • Unnao District
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.