Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किस बिनाह पर पिता को पाक-साफ बता रही हैं कुलदीप सेंगर की दोनों बेटियां? जानिए क्या दे रही हैं दलील

Unnao Rape Case: सुप्रीम कोर्ट द्वारा कुलदीप सेंगर की सजा पर रोक हटाने के बाद उनकी बेटियों, ऐश्वर्या और इशिता ने मोर्चा संभाला है। उन्होंने 10 तर्कों के साथ पिता को बेगुनाह बताया। जानिए क्या कहा।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Dec 30, 2025 | 12:20 PM

कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Aishwarya Sengar Arguments on Unnao Case: उन्नाव रेप कांड में सजायाफ्ता पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिससे सेंगर की सजा को सस्पेंड किया गया था।, इस कानूनी झटके के बाद सेंगर की बेटियां, ऐश्वर्या और इशिता, अपने पिता को “पाक साफ” बताने के लिए 10 बड़ी दलीलों के साथ सामने आई हैं।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और हाई कोर्ट के फैसले पर रोक सर्वोच्च अदालत ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें सेंगर की दोषसिद्धि (Conviction) को स्थगित किया गया था। अदालत ने इस बात पर चिंता जताई कि क्या निचली अदालत ने पॉक्सो (POCSO) और आईपीसी की धाराओं के तहत दोषसिद्धि का सही परीक्षण किया था। सुप्रीम कोर्ट ने विशेष रूप से ‘लोकसेवक’ की परिभाषा पर सवाल उठाए और कहा कि न्यायिक समीक्षा का उद्देश्य गलतियों को सुधारना है, न कि बिना ठोस आधार के राहत देना।

बेटिंया दे रही हैं पिता को बचाने के लिए दलील

ऐश्वर्या और इशिता की 10 प्रमुख दलीलें पिता के पक्ष में खड़ी ऐश्वर्या (मिरांडा हाउस से स्नातक और वकील) और इशिता (डॉक्टर) ने सोशल मीडिया पर तर्क दिए हैं कि उनके पिता को फंसाया गया है। उनकी मुख्य दलीलें इस प्रकार हैं:

सम्बंधित ख़बरें

CM Yogi की अपील: गैस और ईंधन की किल्लत की अफवाहों पर न दें ध्यान, उत्तर प्रदेश में सप्लाई है सामान्य

रिंकू सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, UP सरकार ने बनाया स्पोर्ट्स ऑफिसर, समारोह में नहीं पहुंचे KKR के उपकप्तान

पालघर ड्रग्स रैकेट का लखनऊ में भंडाफोड़, पब-पार्टियों में ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

यूपी रोडवेज भर्ती 2026: 2584 महिला कंडक्टरों की होगी सीधी नियुक्ति, 25 मार्च से लगेंगे रोजगार मेले

1. लोकेशन का दावा: सीडीआर (CDR) के अनुसार, घटना के वक्त सेंगर मौके से 17 किमी दूर थे।
2. उम्र में हेरफेर: बेटियों का आरोप है कि पीड़िता ने खुद को नाबालिग दिखाने के लिए नकली टीसी का इस्तेमाल किया, जबकि एम्स की रिपोर्ट उसे बालिग बताती है।
3. बयानों में विरोधाभास: पीड़िता ने घटना के समय को बार-बार बदला है।
4. नार्को टेस्ट की चुनौती: कुलदीप सिंह सेंगर टेस्ट के लिए तैयार थे, लेकिन पीड़ित पक्ष ने इनकार कर दिया था।
5. सबूतों का अभाव: बेटियों का दावा है कि बलात्कार का कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है।

उन्नाव प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के स्टे के बाद पीड़ित विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सिंह ने ANI से बात करते हुए कहा कि हमे क्यो नहीं सुना जा रहा है क्या एक ही पक्ष को सुना जाएगा,हम पिछले 8 साल से सबूतों के साथ न्यायिक लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन सामने वाला पक्ष बेवजह माहौल… pic.twitter.com/b3BwSLLzcl — Lokendra Singh (@LSinghShekhawat) December 29, 2025

6. पॉक्सो पर सवाल: बिना उम्र के पुख्ता प्रमाण के पॉक्सो की धाराएं लगाना गलत है।
7. राजनीतिक रंजिश: पीड़ित पक्ष को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली बताते हुए उनके चाचा को हिस्ट्रीशीटर करार दिया गया है।
8. साजिश का आरोप: सेंगर पर सीधे तौर पर नहीं, बल्कि केवल साजिश की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।
9. दुर्घटना का सच: पीड़िता के रिश्तेदारों की मौत को सीबीआई और आईआईटी दिल्ली ने एक प्राकृतिक दुर्घटना माना था।
10. पूर्वाग्रह की जांच: बेटियों का तर्क है कि ट्रायल कोर्ट ने भी सीबीआई की जांच में पूर्वाग्रह की बात मानी थी।

यह भी पढ़ें: दुकान के बाहर खड़े थे लोग, ‘मौत’ बनकर आई बस…बेस्ट बस हादसे का VIDEO आया सामने, देखकर दहल जाएंगे आप

यदि पिता गलत हैं तो फांसी दे दो: ऐश्वर्या

ऐश्वर्या सेंगर, जो खुद एक वकील हैं, अपने पिता का केस लड़ रही हैं। उन्होंने भावुक होते हुए यहां तक कहा कि यदि उनके पिता ने पीड़िता की तरफ आंख उठाकर भी देखा हो, तो उन्हें फांसी दे दी जाए। उनका मानना है कि यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है और उन्हें सुने बिना ही दोषी मान लिया गया है।

Unnao case kuldeep sengar daughters 10 arguments supreme court stay hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2025 | 12:20 PM

Topics:  

  • Kuldeep Sengar
  • Unnao District
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.