उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-कार की टक्कर में सात लोगों की दर्दनाक मौत

Agra Lucknow Expressway Accident: उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और कार की भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
Horrific accident on the Agra-Lucknow Expressway in Unnao; seven people killed in a collision between a bus and a car.
बस और कार की टक्कर (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Unnao Bus Car Accident: उन्नाव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में कार सवार सात लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दो बच्चियां भी शामिल है। वहीं दूसरी तरफ 12 लोग गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलनें पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इसके साथ घायलों को भी पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कार में सवार सभी मृतक गोरखपुर से मथुरा की ओर जा रहे थे।

बस ने कार को टक्कर मारी

मिली जानकारी के मुताबिक, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 230.800 के पास आज सुबह करीब 4:00 बजे ये सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें कि जिस बस ने कार को टक्कर मारी थी। वह बिहार नंबर की स्लीपर बस थी।

जो कि हरियाणा से बिहार जा रही थी। तभी अचानक बस एक्सप्रेस पर जाते ही अनियंत्रित होकर डिवाइडर के दूसरी ओर आ गई।इसी दौरान गोरखपुर से मधुरा की ओर जा रही अर्टिगा कार से टकराकर बस 12 फीट नीचे खाई मे जा गिरी। बस पलटने से सवारियों मे चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कार सवार 9 लोगों मे 5 की मौत हो गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ भेजा गया

आपको बता दें कि मृतकों में दिव्या, अंजू, अमृता, धुनमुन और चालक विनोद  शामिल हैं। कार सवार संतकबीर नगर के रहने वाले बताये जा रहे। इस भयानक हादसे की जानकारी मिलते ही थाना बांगरमऊ पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ भेजा गया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बता दें कि इस हादसे में कार सवार चार लोग और बस में सवार चार यात्री घायल हुए हैं।

बस अनियंत्रित होकर पलट गई

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी घनश्याम मीना, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर अधिकारियों ने राहत कार्यों की जानकारी ली और सात ही घायलों के बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। बस में सवार पूनम देवी ने मीडिया को बताया कि जब वह सो रही थी। तभी अचानक बस तेज हिलने-डुलने लगी।

जब उन्होंने अपने परिजनों को बताया कि बस शायद अनियंत्रित हो गई है उसके फिर थोड़ी देर बाद ही बस पलट गई। बस चालक को नींद आने की वजह से हादसा हुआ ऐसा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में सात लोगों की हुई मौत

रिपोर्ट के मुताबिक CHC बांगरमऊ अस्पताल के डॉक्टर सुनील राठौर ने जानकारी देते हुए कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार और बस से टक्कर हो गई। जिसमें 17 लोग यहां लाये गए थे। इसमें पांच लोगों की मृत्यु मौके पर ही हो गई और दो की रास्ते में अस्पताल पहुंचने पहले ही मृत्यु हो गई थी। बाकी पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है और 7 लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com